उपचुनाव में हार पर शत्रुघ्न का तंज- बीजेपी को अभी और खाने होंगे हिचकोले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिए बिना शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार उपचुनाव के नतीजे इन दोनों नेताओं को साफ संकेत देते हैं कि पार्टी के भविष्य को लेकर उन्हें अपनी कुर्सी की पेटी बांध लेनी चाहिए.

Advertisement
शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल फोटो) शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल फोटो)

रोहित कुमार सिंह / सना जैदी

  • पटना,
  • 15 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 10:42 AM IST

उत्तर प्रदेश और बिहार के उपचुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

उन्होंने कहा कि भविष्य में पार्टी के हालात ठीक नहीं दिखते हैं. उपचुनाव पर ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि भविष्य का रास्ता पार्टी के लिए बहुत उबड़-खाबड़ है. ने उम्मीद जताई कि पार्टी इस मुश्किल की घड़ी से जल्द निकलेगी.  

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के का नाम लिए बिना शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार उपचुनाव के नतीजे इन दोनों नेताओं को साफ संकेत देते हैं कि पार्टी के भविष्य को लेकर उन्हें अपनी कुर्सी की पेटी बांध लेनी चाहिए.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पार्टी जितनी जल्दी इस मुश्किल की घड़ी से बाहर निकलेगी उतना ही बेहतर होगा. ने कहा कि चुनावी नतीजे चीख-चीखकर पार्टी के भविष्य को लेकर इशारा कर रहे हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी को आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए.

वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने अखिलेश यादव, मायावती, लालू यादव और तेजस्वी यादव को जीत की बधाई दी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »