खालिस्तान समर्थकों को भारत की दो टूक, बोगस मुद्दा है रेफरेंडम 2020, PAK की है चाल

भारत ने कहा है कि पंजाब में जनमत संग्रह की मांग को लेकर शुरू किया गया रेफरेंडम 2020 कुछ चुनिंदा सिखों द्वारा शुरू किया गया एक बोगस मुद्दा है. अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत से दुश्मनी रखने वाला हमारा एक पड़ोसी इस मुद्दे को हवा दे रहा है.

Advertisement
खालिस्तान के खिलाफ सिखों का प्रदर्शन (फाइल फोटो-एएनआई) खालिस्तान के खिलाफ सिखों का प्रदर्शन (फाइल फोटो-एएनआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST

  • बोगस और बेकार मुद्दा है रेफरेंडम 2020
  • पाकिस्तान समर्थित सिख दे रहे हैं हवा
भारत ने कहा है कि पंजाब में जनमत संग्रह की मांग को लेकर शुरू किया गया रेफरेंडम 2020 कुछ चुनिंदा सिखों द्वारा शुरू किया गया एक बोगस मुद्दा है. अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत से दुश्मनी रखने वाला हमारा एक पड़ोसी इस मुद्दे को हवा दे रहा है.

राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि रेफरेंडम 2020 को हवा देने वालों को अपने समुदाय को नाममात्र का समर्थन हासिल है. उन्होंने कहा कि ये लोग बेचैन हो रहे हैं और आतंकवाद की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. बता दें कि ऐसा पहली बार है जब एक बड़े भारतीय राजनयिक ने रेफरेंडम 2020 के खिलाफ पहली बार कुछ कहा है.

Advertisement

पाकिस्तान का एजेंडा है रेफरेंडम 2020

उन्होंने कहा कि ये लोग हमारे पड़ोसी द्वारा समर्थन पाते हैं जो हमेशा से हमारे खिलाफ रहा है, ये लोग उसी देश के एजेंट है, ये लोग झूठा एजेंडा और प्रोपगैंडा फैलाते हैं.

अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला

भारत के विकास में सिखों के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि हम बहुसंख्यक सिखों के कल्याण के लिए काम करते हुए रहेंगे और इन मुठ्ठीभर लोगों को किनारे कर देंगे. पारंपरिक सिख पगड़ी और सफेद कुर्ता पहने हर्षवर्धन श्रृंगला सिख एसोसिएशन ऑफ बाल्टीमोर गुरुद्वारा एवं सिख ऑफ अमेरिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे. उन्होंने भारत की नरेंद्र मोदी सरकार सिख समुदाय के साथ मिलकर काम करने को लेकर समर्पित है. हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि अमेरिका में भारतीय दूतावास सिखों के धर्मगुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »