योगी का कांग्रेस पर वार, बोले- लोगों को लड़वाने के लिए बनाया मीरा कुमार को उम्मीदवार

योगी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को मीरा कुमार को उम्मीदवार बनाना ही था तो वह पिछली बार भी बना सकते थे, लेकिन क्योंकि बीजेपी ने कोविंद जी का नाम आगे किया इसलिए लोगों को लड़वाने के लिए कांग्रेस ने मीरा कुमार का चुनाव किया.

Advertisement
योगी का कांग्रेस पर वार योगी का कांग्रेस पर वार

अशोक सिंघल / रीमा पाराशर / सुप्रिया भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2017,
  • अपडेटेड 3:53 PM IST

एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने अपना नामांकन भर दिया है. नामांकन के दौरान एनडीए ने अपनी पूरी ताकत दिखाई. इस दौरान कोविंद के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी भी मौजूद रहे, साथ ही लगभग 20 राज्यों के मुख्यंमंत्रियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया, और जमकर खरी-खोटी सुनाई.

Advertisement


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी पार्टी का लक्ष्य देश के अंतिम व्यक्ति का विकास है, हमारी पार्टी उसी पर आगे बढ़ रही है. रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के लिए अमित शाह और पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं.

योगी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को मीरा कुमार को उम्मीदवार बनाना ही था तो वह पिछली बार भी बना सकते थे, लेकिन क्योंकि बीजेपी ने कोविंद जी का नाम आगे किया इसलिए लोगों को लड़वाने के लिए कांग्रेस ने मीरा कुमार का चुनाव किया. योगी ने मायावती और लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दोनों की हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचो जैसी हो गई है. 

नेताओं ने किया रामनाथ की जीत का दावा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि रामनाथ जी को भी भारी मतों से जीतेंगे, लेकिन आम सहमति बनती तो अच्छा होता. लेकिन रामनाथ कोविंद को दलित करके देखना ठीक नहीं है. उनका राजनीतिक संविधानिक अनुभव ऐसा है उनका व्यक्तित्व ऐसा है जिस पर एनडीए ही नहीं बल्कि बाकी दलों ने भी उनको समर्थन दिया है.

Advertisement

दलित को उम्मीदवार बनाने से नहीं धुलेंगे बीजेपी के पाप
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया है. कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने कहा कि बीजेपी ने राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिले को इवेंट बना दिया है. ओझा ने कहा कि पूरा देश जानता है कि उनके पास बहुमत है. फिर ये दिखावा क्यों?

उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी यह सोचती है कि एक दलित को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बना देने से उनके पाप धुल जाएंगे, तो ऐसा नहीं होने वाला. कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी को दलितों के प्रति अपना रुझान बदलने की जरूरत है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »