विश्व हिन्दू परिषद की अपील: अयोध्या पर फैसले के बाद जोश को होश में रखें

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले विश्व हिंदू परिषद ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि अयोध्या मामले पर फैसले के बाद लोग जोश को होश में रखे. उन्होंने कहा कि देश में वैमनस्य नहीं बढ़ना चाहिए, निर्णय अनुकूल आए तो प्रसन्नता होगी.

Advertisement
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार (फाइल फोटो) विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार (फाइल फोटो)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST

  • अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनाने वाला है फैसला
  • चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के रिटायर होने से पहले आएगा फैसला

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है. इसी कड़ी में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने लोगों से फैसला आने के बाद जोश को होश में रखने की बात कही है. उन्होंने कहा कि देश में वैमनस्य नहीं बढ़ना चाहिए. अयोध्या मामले में निर्णय अनुकूल आए, तो प्रसन्नता होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति पर रोक नहीं है. घर में रोशनी लाएं और मंदिर जाएं.

Advertisement

विश्व हिंदू परिषद के नेता ने कहा, 'ये फैसला मर्यादा के मंदिर का है. इसलिए इसे मर्यादा में रहते हुए आनंद में मनाया जाए. किसी समुदाय के स्थान पर जाना, नारे लगाना, कोई हारा है यह कहना, ऐसा कुछ भी नहीं होना चाहिए.' आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के रिटायर होने से पहले यह फैसला सुनाया जाएगा.

आलोक कुमार ने कहा, ' आने के बाद हमारे जोश में होश रहना चाहिए. इसे किसी की जीत और किसी की हार के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. जहां कम संख्या में हैं, वहां सतर्कता बरतनी चाहिए. हमें उम्मीद है कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा. इसलिए आगे की किसी भी रणनीति के बारे में विचार नहीं किया गया है.'

इससे पहले अयोध्या मामले पर के सदस्य और मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद राशिद फरंगी महली ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला हो, सभी नागरिकों को उसका सम्मान करना चाहिए. साथ ही सोशल मीडिया पर अयोध्या मामले से जुड़ी कोई अफवाह नहीं फैलाई जानी चाहिए.

Advertisement

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट डालने से आपसी भाईचारा बिगड़ सकता है. इसके अलावा अयोध्या मामले में फैसले से पहले देश के कई हिस्सों में प्रशासन ने ऐहतियातन सुरक्षा के इंतजाम किए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »