पीयूष गोयल से मिला जापान का प्रतिनिधिमंडल, बुलेट ट्रेन पर हुई बात

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के विशेष सलाहकार हीरोतो इजुमी से मुलाकात की. इस मुलाकात में सबसे अहम विषय मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल प्रोजेक्ट रहा. इस मुद्दे पर दोनों ने खास बातचीत की.

Advertisement
जापान के प्रतिनिधिमंडल के साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल जापान के प्रतिनिधिमंडल के साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के विशेष सलाहकार हीरोतो इजुमी से मुलाकात की. इस मुलाकात में सबसे अहम विषय मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल प्रोजेक्ट रहा. इस मुद्दे पर दोनों ने खास बातचीत की. उन्होंने नेशनल हाइस्पीड रेल कॉरिडोर कॉर्पोरेशन (एनएचआरसीएल) प्रोजेक्ट की जानकारी ली.

अहमदाबाद से मुंबई के बीच दौडऩे वाली बुलेट ट्रेन के लिए साबरमती कंस्ट्रक्शन साइट पर काम शुरू हो गया है. दिसंबर तक अहमदाबाद स्टेशन पर भी इस प्रोजेक्ट का काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Advertisement

बुधवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के विशेष सलाहकार हीरोतो इजुमी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ चल रहे निर्माण कार्य  का जायजा लिया. इससे पहले जापान सरकार के उप परिवहन मंत्री मसाची अडाची ने भी अपनी टीम के साथ बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की समीक्षा की थी. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने 14 सितंबर, 2017 को इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी.  अहमदाबाद-मुंबई हाईस्पीड रेल प्रोजेक्ट की लम्बाई 508 किलोमीटर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »