राहुल की ताजपोशी की शुरुआत, आज भरेंगे नामांकन, सोनिया हो सकती हैं प्रस्तावक!

पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी नामांकन पत्र के चार सेट दाखिल करेंगे. उनमें से एक में सोनिया गांधी पहली प्रस्तावक होंगी. दूसरे नामांकन सेट में मनमोहन सिंह प्रमुख प्रस्तावक होंगे.

Advertisement
राहुल गांधी राहुल गांधी

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 04 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:35 AM IST

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है. इस दौरान राहुल के साथ सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे.

पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकार अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन के अनुसार किसी अन्य ने अभी तक पर्चा दाखिल नहीं किया है. चुनाव मैदान में राहुल गांधी के एकमात्र उम्मीदवार रहने की संभावना है और कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनके चुनाव के लिए सभी रास्ते खुल गए हैं. वह अपनी मां के उत्तराधिकारी होंगे जो इस पद पर 19 साल से विराजमान हैं.

Advertisement

पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी नामांकन पत्र के चार सेट दाखिल करेंगे. उनमें से एक में सोनिया गांधी पहली प्रस्तावक होंगी. दूसरे नामांकन सेट में मनमोहन सिंह प्रमुख प्रस्तावक होंगे. सूत्रों ने बताया कि और मनमोहन सिंह के अलावा गुलाम नबी आजाद, एके एंटनी, पी चिदंबरम, सुशील कुमार शिंदे, अहमद पटेल और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री प्रस्तावकों के रूप में पत्रों पर हस्ताक्षर करेंगे. सूत्रों ने बताया कि राहुल के पक्ष में सोमवार को 75 से ज्यादा नामांकन दाखिल किए जाने की संभावना है.

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह सोमवार को इस अवसर पर मौजूद रहेंगे. उन्होंने राहुल की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी पदोन्नति पार्टी के लिए अच्छा संकेत है.

गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष नामांकन भरने करने के बाद फिर से पार्टी के लिए प्रचार करने गुजरात जाएंगे. राहुल 5 और 6 दिसंबर को कच्छ, मोरबी और सुरेंद्र नगर का दौरा करेंगे. गुजरात विधानसभा चुनाव के चलते राहुल लगभर पूरे राज्य में चुनावी रैलिया, रोड शो और नुक्कड़ सभाएं कर चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »