राजनाथ सिंह फ्रांस जाकर राफेल में भरेंगे उड़ान, 8 अक्टूबर को मिलेगा पहला विमान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहला राफेल विमान लेने के लिए फ्रांस जा रहे हैं. 8 अक्टूबर को पहला राफेल लड़ाकू विमान भारत को सौंपा जाएगा.

Advertisement
फ्रांस से भारत 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदेगा. (फाइल फोटो) फ्रांस से भारत 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदेगा. (फाइल फोटो)

मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 03 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 11:43 PM IST

  • पहला राफेल विमान लेने फ्रांस जा रहें हैं रक्षा मंत्री
  • 8 अक्टूबर को देश को सौंपा जाएगा पहला राफेल

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहला राफेल विमान लेने के लिए फ्रांस जा रहे हैं. 8 अक्टूबर को पहला राफेल लड़ाकू विमान भारत को सौंपा जाना है. बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री राफेल पर उड़ान भरेंगे.

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि राफेल विमान लेने के लिए रक्षा मंत्री फ्रांस जाएंगे. 8 अक्टूबर को देश को पहला राफेल मिल जाएगा. जिसके बाद उसे में शामिल किया जाएगा. यह भी बताया गया है कि राजनाथ सिंह फ्रांस में ही राफेल पर उड़ान भरेंगे. वह tail number RB-01 पर उड़ान भरेंगे.

Advertisement

8 अक्टूबर को फ्रांस पहुंचेंगे रक्षा मंत्री

सूत्रों ने बताया कि योजना के मुताबिक, रक्षा मंत्री 8 अक्टूबर को फ्रांस पहुंचेंगे जहां पहला राफेल भारत को सौंपा जाएगा. 9 अक्टूबर को राजनाथ सिंह सीनियर वायु सेना अधिकारियों के साथ पेरिस जाएंगे. उनके साथ वाइस चीफ ऑफ एयर स्टॉफ एयर मार्शल एचएस अरोड़ा भी होंगे. भारत को मिलने जा रहे इन विमानों में कई भारतीय उपकरण भी लगाए गए हैं.

भारतीय पायलटों की एक टीम को फ्रांस वायुसेना के साथ पहले ही राफेल विमान उड़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है, लेकिन इंडियन एयर फोर्स 2020 तक अपने 24 और पायलटों को प्रशिक्षित करेगी. भारतीय एयर फोर्स अपने हरियाणा के अंबाला और पश्चिम बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर राफेल विमानों के एक एक स्क्वाड्रन तैनात करेगी.

36 राफेल विमानों को लेकर डील हुई थी साइन 

Advertisement

सितंबर, 2016 में भारत ने फ्रांस सरकार और डसॉल्ट एविएशन के साथ 36 राफेल विमानों को लेकर डील साइन की थी. सरकार की कोशिश थी कि ये विमान जल्दी से हैंडओवर कर दिए जाएं, क्योंकि वायु सेना की तरफ से इन्हें जल्दी से सेना में शामिल करने का दबाव था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »