पुलवामा: PAK के खिलाफ होगा कुछ बड़ा? तीनों सेना प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री की बैठक आज

पुलवामा आतंकी हमले को लेकर आज बड़ी बैठक होने वाली है. हमले में शामिल आतंकवादियों को पाकिस्तानी समर्थन को लेकर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, थल सेना, वायु सेना और नौसेना के प्रमुख की भारतीय दूतावास के अधिकारियों के साथ बैठक होगी.

Advertisement
सेना प्रमुख के साथ रक्षा मंत्री(फाइल फोटो) सेना प्रमुख के साथ रक्षा मंत्री(फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 8:29 AM IST

पुलवामा आतंकी हमले को लेकर आज बड़ी बैठक होने वाली है. हमले में शामिल आतंकवादियों को पाकिस्तानी समर्थन को लेकर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, थल सेना, वायु सेना और नौसेना के प्रमुख की भारतीय दूतावास के अधिकारियों के साथ बैठक होगी. ये बैठक दो दिन तक चलेगी.

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि बैठक में पाकिस्तान सीमा पर हालात समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके अलावा, सरकार कुछ अहम सुरक्षा चुनौतियों को लेकर अधिकारियों से प्रतिक्रिया लेगी. सूत्रों के अनुसार, बैठक में भारत-चीन सीमा की स्थिति के साथ-साथ भारत के पड़ोस से जुड़े भू-रणनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा संभव है. बैठक में अमेरिका, रूस और अन्य मित्र देशों सहित दुनिया के महत्वपूर्ण देशों के साथ संबंधों पर विस्तृत चर्चा होगी. सैन्य संबंधों पर अपने विचार रखने के लिए विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल होंगे.

Advertisement

माना जा रहा है कि अधिकारियों को पुलवामा हमले में पाकिस्तान की भूमिका को बेनकाब करने को लेकर कहा जाएगा. बता दें कि पुलवामा हमले को लेकर भारत पहले ही विश्व शक्तियों को एकसाथ ला चुका है. पीएम मोदी हमलावरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के संकेत भी दे चुके हैं. पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सुरक्षा बलों को इस हमले का जवाब देने के लिए खुली छूट दे दी गई है.

ट्रंप दे चुके हैं बड़ा बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुले तौर से भारत के समर्थन में आ चुके हैं. ट्रंप ने पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर कायराना हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव को बेहद खतरनाक बताया. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है इस मामले में भारत कुछ बड़ा करने की सोच रहा है.

Advertisement

ट्रंप ने पाकिस्तान को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उसने अमेरिकी मदद का गलत फायदा उठाया है. ट्रंप ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.3 बिलियन डॉलर की मदद तत्काल प्रभाव से रोक दी है.

UNSC भी कर चुका है निंदा

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्य देश भी पुलवामा आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा कर चुके हैं. पुलवामा में हुए फिदायीन हमले को सदस्य देशों ने घृणित और कायराना हरकत बताई. 14 फरवरी को हुए इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए. पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली. भारत के प्रस्ताव पर UNSC के P5 देशों (स्थाई सदस्यों) और 10 अस्थाई सदस्यों ने इस हमले की निंदा की, इनमें चीन भी शामिल है.

भारत इन तरीकों से पाकिस्तान को पहुंचा चुका है चोट

पुलवामा हमले के बाद से भारत पाकिस्तान पर राजनयिक, राजनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर चोट पहुंचा चुका है. वह हमले के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा भी छीन लिया. इसके अलावा पाकिस्तान से आने वाले सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी को 200 फीसदी तक बढ़ा दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »