UPA हो या NDA, मोदी हो या मनमोहन PAK से बातचीत के लिए हमेशा तैयारः PM मोदी

पाकिस्तान के साथ बातचीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत बातचीत और अच्छे रिश्ते के पक्ष में है, साथ में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि पड़ोसी देश ने आतंकवाद पर लगाम लगाने पर कुछ नहीं किया.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो-एएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो-एएनआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 8:57 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सरकारें किसी की भी हो भारत हर मुद्दे पर पाकिस्तान से बातचीत के लिए तैयार है. लेकिन हमारा यही कहना है कि बम और बंदूक के शोर में बातचीत नहीं सुनी जा सकती. सीमा पार से आतंकवाद खत्म होना चाहिए, हम इस बात पर लगातार दबाव बना रहे हैं. भारत ने दुनिया में ऐसा माहौल बना है जिससे पाकिस्तान विश्व पटल पर अलग-थलग पड़ गया है.

Advertisement

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चाहे यूपीए की सरकार हो या एनडीए की, किसी ने बातचीत का विरोध नहीं किया. हमारे देश की सतत नीति है, चाहे मोदी सरकार हो या मनमोहन सिंह सरकार हो, हम सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार हैं. क्योंकि भारत की दलील मजबूत. हमारा सिर्फ इतना कहना है कि बम और बंदूक के शोर में बातचीत नहीं सुनी जा सकती. सीमा पार से आतंकवाद खत्म होना चाहिए, हम इस बात पर लगातार दबाव बना रहे हैं.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत ने ऐसा माहौल बनाया है जिससे पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ गया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा सार्क सम्मेलन में पाकिस्तान जाने के निमंत्रण के सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हम पुल तब पार करेंगे जब वहां पहुंचेंगे.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह बयान तब आया है जब जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के वेश में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो घुसपैठियों का मार गिराया. इन घुसपैठियों को पार कराने के लिए पाकिस्तानी सेना की तरफ से हेवी फायरिंग और रॉकेट दागे गए.

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी सीमा पार से होने वाले हमले नहीं रुके, इस सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1965 हो या 1971 का युद्ध एक लड़ाई से पाकिस्तान सुधर जाएगा, ये सोचना बहुत बड़ी गलती होगी. पाकिस्तान को सुधरने में अभी और समय लगेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »