सत्र के आखिर तीन दिन संसद में मौजूद रहेंगे पीएम, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप

नोटबंदी पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान देने का इंतजार खत्म हो सकता है. केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बताया कि संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी तीन दिनों में पीएम मौजूद रहेंगे. संसद का सत्र 16 दिसंबर तक चलेगा.

Advertisement
पीएम मोदी पीएम मोदी

मोनिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 13 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST

नोटबंदी पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान देने का इंतजार खत्म हो सकता है. केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बताया कि संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी तीन दिनों में पीएम मौजूद रहेंगे. संसद का सत्र 16 दिसंबर तक चलेगा.

बीजेपी ने संसद के दोनों सदनों में अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है. सांसदों को तीन दिनों के लिए व्हिप जारी किया गया है. बीजेपी के संसदीय दल की अगली बैठक गुरुवार को सुबह 9.30 बजे होगी.

Advertisement

इसके अलावा ने भी दोनों सदनों में सांसदों को व्हिप जारी किया है. बुधवार सुबह 10.30 बजे पार्टी के सांसदों की बैठक होगी, जिसमें शीतकालीन सत्र के बचे हुए दिनों को लेकर रणनीति तय की जाएगी.

आपको बता दें कि संसद का सत्र शुरू होने के बाद से ही विपक्ष मांग कर रहा है कि पीएम मोदी नोटबंदी को लेकर संसद में बयान दें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »