PM नरेंद्र मोदी बोले- उर्जित पटेल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा, 6 महीने से कह रहे थे

मोदी ने बताया कि उर्जित पटेल ने इस्तीफा देने के 6-7 महीने पहले केन्द्र सरकार को लिखित तौर पर यह बताया था कि वह केन्द्रीय बैंक से मुक्त होना चाहते हैं. प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद यह साफ हो चुका है कि पटेल का इस्तीफा किसी तरह के दबाव में नहीं हुआ था.

Advertisement
उर्जित पटेल, पूर्व गवर्नर, रिजर्व बैंक (फाइल फोटो) उर्जित पटेल, पूर्व गवर्नर, रिजर्व बैंक (फाइल फोटो)

राहुल मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि केन्द्रीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल इस्तीफा देने से 6-7 महीने पहले से निजी कारणों के चलते रिजर्व बैंक की जिम्मेदारी को छोड़ना चाहते थे. पीएम मोदी ने कहा कि यह खुलासा वह कर रहे हैं जिससे साफ हो सके कि केन्द्र सरकार उनके ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं बना रही थी.

Advertisement

गौरतलब है कि बीते महीने केन्द्रीय बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल ने केन्द्र सरकार से खींचचान के बीच इस्तीफा दे दिया था. माना जा रहा था कि केन्द्र सरकार केन्द्रीय बैंक की स्वायत्तता पर सवाल उठा रही थी जिसके चलते दबाव में पटेल ने इस्तीफा दे दिया. केन्द्र सरकार पर लग रहे इस आरोप पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पटेल अपने पद पर अच्छा काम कर रहे थे लेकिन महज निजी कारणों से वह इस जिम्मेदारी को आगे अदा नहीं करना चाहते थे.

मोदी ने बताया कि उर्जित पटेल ने इस्तीफा देने के 6-7 महीने पहले केन्द्र सरकार को लिखित तौर पर यह बताया था कि वह केन्द्रीय बैंक से मुक्त होना चाहते हैं. प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद यह साफ हो चुका है कि पटेल का इस्तीफा किसी तरह के दबाव में नहीं हुआ था.

Advertisement

गौरतलब है कि दावा किया जा रहा था कि केन्द्र सरकार रिजर्व बैंक के नीतिगत फैसलों में अधिक भूमिका चाहती थी जिसे पटेल बैंक की स्वायत्तता पर खतरा मान रहे थे. अब प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद एक बात साफ है कि देश में केन्द्रीय बैंकं की स्वायत्तता पर कोई खतरा नहीं है और केन्द्रीय बैंक के मौजूदा गवर्नर शक्तिकांता दास पर भी ऐसे किसी दबाव की संभावना नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement