महिला दिवस पर दिल्ली को 33,500 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने किया नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली को 33,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. उन्होंने दो नई मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया, जिससे शहर की कनेक्टिविटी में सुधार होगा.

Advertisement
पीएम मोदी ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया. (Photo: X/BJP4India) पीएम मोदी ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया. (Photo: X/BJP4India)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली को 33,500 करोड़ की सौगात दी है. पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है. इसके साथ ही उन्होंने सरोजिनी नगर स्थित GPRA टाइप-5 क्वार्टरों का दौरा करते हुए महिला आवंटियों को चाबियां सौंपीं.

पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इनमें लगभग 12.3 किलोमीटर का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और लगभग 9.9 किलोमीटर का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल है. इसकी लागत 18,300 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

Advertisement

दिल्ली मेट्रो की नई कनेक्टिविटी से बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा, मजलिस पार्क समेत कई इलाकों को फायदा होगा.

'अब रोज का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान...'

दिल्ली मेट्रो के नए कॉरिडोर का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज जो मेट्रो का नया सेक्शन शुरू हुआ है, उससे राजधानी के लाखों लोगों को बहुत बड़ी सुविधा मिलने वाली है. खासतौर पर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए अब रोज का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान होगा.

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली का विकास सिर्फ एक शहर का विकास नहीं होता, बल्कि ये पूरे देश की छवि से जुड़ा होता है.

दिल्ली मेट्रो के चरण 5-A का विस्तार

पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो के चरण 5-A के विस्तार के तहत 16.10 किलोमीटर लंबे तीन नए मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला भी रखी. इन तीन नए कॉरिडोर में आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, एयरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज शामिल हैं. 

Advertisement

ये विस्तार राष्ट्रीय राजधानी के कई अहम स्थानों को आपस में जोड़ने का काम करेगा, जिससे नोएडा, साउथ दिल्ली और एयरपोर्ट के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो जाएगी.

'कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी और...'

पीएम मोदी ने इन परियोजनाओं को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'हम एक आधुनिक और विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं. आज शुरू की गई परियोजनाएं बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी, कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी और शहर के लोगों की जिंदगी को आसान बनाएंगी.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »