महंगाई डायन खाय जात है...पेट्रोल 3.07 रुपये और डीजल 1.90 रुपये हुआ महंगा

बुधवार को देर शाम पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपये 7 पैसे का इजाफा हुआ जबकि डीजल 1 रुपये 90 पैसे महंगा हो गया. बढ़ी हुई कीमतें आधी रात से लागू हो गईं हैं.

Advertisement
पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर बढ़े

केशव कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 12:39 AM IST

महंगाई एक बार फिर आम आदमी की कमर तोड़ने के लिए तैयार है. बुधवार शाम होते ही पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ गए. मिली जानकारी के मुताबिक पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपये 7 पैसे का इजाफा हुआ जबकि डीजल 1 रुपये 90 पैसे महंगा हो गया. बढ़ी हुई कीमतें आधी रात से लागू हो गई हैं.

Advertisement

डीजल में लगातार दूसरी बढ़ोतरी
में 17 फरवरी के बाद यह लगातार दूसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले 17 फरवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था. तब पेट्रोल के दाम 32 पैसे प्रति लीटर कम किए गए थे जबकि डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था.

दिल्ली में यह होगी नई कीमत
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 59.68 रुपए हो जाएगी. वहीं हालिया बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 47.33 रुपए प्रति लीटर होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »