राहुल का PM पर बड़ा हमला, बोले- मोदी की नीतियों से जल रहा कश्मीर

राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए जाते वक्त कहा कि कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है और किसी भी मसले के हल के लिए किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार इस बात को उठा रही है कि कश्मीर जल रहा है.

Advertisement
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

नंदलाल शर्मा

  • नई दिल्ली ,
  • 21 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है. राहुल गांधी ने कहा कि कश्मीर भारत है और भारत कश्मीर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से कश्मीर जल रहा है. ये सरकार कश्मीर को संभाल पाने में नाकाम रही है.

राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए जाते वक्त कहा कि कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है और किसी भी मसले के हल के लिए किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार इस बात को उठा रही है कि कश्मीर जल रहा है.

Advertisement

गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस पार्टी ने काफी आक्रामक रवैया अपना रखा है. कश्मीर, किसान और मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार को घेरने में जुटी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »