'नॉन वेज' थाली को लेकर IIT बॉम्बे में छात्रों को पहुंचा मेल, हुआ विवाद

12 जनवरी को आए एक मेल में इस बात की जानकारी दी गई है. छात्रों को ये मेल मेस प्रमुख ने भेजी है. इसमें कहा गया है कि नॉन वेज खाने वाले छात्र केवल ट्रे थाली का ही उपयोग करेंगे, और मुख्य थाली वाली जगह पर अपने प्लेट को मिक्स ना करें.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

मोहित ग्रोवर

  • मुंबई,
  • 17 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

देश के प्रसिद्ध शिक्षा संस्थानों में से एक आईआईटी बॉम्बे एक बार फिर विवाद के कारण चर्चा में है. इस बार विवाद नॉन-वेज और वेजिटेरियन खाने को लेकर पनपा है. यहां एक ईमेल के जरिए छात्रों को कहा गया है कि जो नॉन वेजिटेरियन हैं वह मेन प्लेट्स में अपनी थाली ना मिलाएं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, 12 जनवरी को आए एक मेल में इस बात की जानकारी दी गई है. छात्रों को ये मेल मेस प्रमुख ने भेजी है. इसमें कहा गया है कि नॉन वेज खाने वाले छात्र केवल ट्रे थाली का ही उपयोग करेंगे, और मुख्य थाली वाली जगह पर अपने प्लेट को मिक्स ना करें. इस तरह के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लगातार छात्रों का गुस्सा जाहिर हो रहा है. इस हॉस्टल में करीब 300 छात्र रहते हैं.  

Advertisement

छात्रों ने इस बात का विरोध किया. स्टूडेंट काउंसिल की महासचिव रितिका वर्मा का कहना है कि ऐसा नियम नया नहीं है. ये काफी पहले से किया जा रहा है. लेकिन पिछले कुछ समय से छात्र प्लेटों को मिक्स कर रह थे, इसलिए एक रिमाइंडर भेजा गया है. हालांकि, सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स की मानें तो हॉस्टल में मौजूदा छात्र इस मुद्दे पर बैठक कर सकते हैं.

आपको बता दें कि हाल ही में कुछ दिनों पहले बीजेपी शासित साउथ एमसीडी ने रेस्ट्रॉन्ट में बाहर टंगे नॉनवेज को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया था जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था. इस प्रस्ताव के तहत रेस्तरां मालिक अब उनके यहां परोसी जाने वाली नॉनवेज डिशेज को  रेस्ट्रॉन्ट के सामने डिस्प्ले पर नही रख सकेंगे. निगम के मुताबिक ये कदम लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.

Advertisement

साउथ दिल्ली एमसीडी में हेल्थ कमेटी के सदस्य संजय ठाकुर के मुताबिक रेस्ट्रॉन्ट के बाहर खुले में नॉनवेज टांगना उसे खाने वालों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. खुले में नॉनवेज टांगने से उसमे धूल लगती है और कई बार उस पर मक्खी बैठ जाती है जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »