NewsWrap: दिल्ली में क्यों छा गई धूल?, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

राजस्थान से चल रही धूल भरी आंधी ने दिल्ली वालों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है. धूल और धुंध का आलम यह है कि सूरज भी दिन में धुंधला दिखाई दे रहा है. दिल्ली से सटे नोएडा में तो हालात और भी खराब हैं.

Advertisement
दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा

अजीत तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2018,
  • अपडेटेड 9:03 AM IST

राजस्थान से चल रही धूल भरी आंधी ने दिल्ली वालों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है. धूल और धुंध का आलम यह है कि सूरज भी दिन में धुंधला दिखाई दे रहा है. दिल्ली से सटे नोएडा में तो हालात और भी खराब हैं.

बुधवार को नोएडा में पीएम 10 का स्तर 1135 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक इसी तरह के हालत दिल्ली-एनसीआर में बने रहेंगे.

Advertisement

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच ऐतिहासिक बैठक के बाद ट्रंप अमेरिका पहुंच चुके हैं. वहीं उत्‍तर कोरिया के परमाणु हथ‍ियारों के खात्‍मे को लेकर अमेरिका की ओर से एक बड़ा बयान आया है.

तमिलनाडु की राजनीति से जुड़ा आज अहम दिन है. बीते साल एआईएडीएमके की पलानीस्वामी सरकार से समर्थन वापस लेने वाले टी. टी. दिनाकरण गुट के 18 विधायकों की किस्मत पर फैसला आज आएगा. इन सभी विधायकों को विधानसभा स्पीकर ने अयोग्य करार दिया था, जिसके बाद इन्होंने मद्रास हाईकोर्ट में इसे चुनौती दी थी. कोर्ट का फैसले का सीधा असर राज्य की सरकार पर हो सकता है.

झारखंड के गोड्डा जिले के एक गांव में लोगों ने मवेशी चुराने के संदेह में दो मुस्लिमों को कथित रूप से पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस का कहना है कि यह सामान्य चोरी का मामला है. संथाल परगना के डीआईजी अखिलेश कुमार झा के मुताबिक आदिवासी बहुल दुल्लु गांव के मुंशी मूर्मू के घर से पांच लोगों ने कथित रूप से भैंसें चुरा ली थीं. भैंसों को गायब देख मूर्मू और गांव के अन्य लोगों ने पांचों का पीछा किया और तड़के उन्हें पड़ोसी गांव बनकटी में पकड़ लिया.

Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. कागजों में भले ही यह दमदार और कमजोर टीम का मुकाबला नजर आ रहा है, लेकिन दुनिया की नंबर एक टीम भारत और टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहा अफगानिस्तान जब इस टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगे तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया अध्याय शुरू होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »