जाकिर नाइक को भारत लाने के लिए कोशिश तेज, मलेशिया से जल्द संपर्क

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत जल्द ही मलेशिया से जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण के लिए आग्रह करेगा जिसपर एनआईए ने युवाओं में कट्टरवाद फैलाने का आरोप लगाया है.

Advertisement
जाकिर नाइक जाकिर नाइक

अमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:51 PM IST

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत जल्द ही मलेशिया से जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण के लिए आग्रह करेगा जिसपर एनआईए ने युवाओं में कट्टरवाद फैलाने का आरोप लगाया है.

विदेश मंत्रालय का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कट्टरपंथी इस्लामिक प्रवचनकर्ता को मलेशिया में स्थायी निवास प्रदान किया गया है.

Advertisement

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि प्रत्यर्पण के आग्रह के संबंध में किसी दूसरे देश से सम्पर्क करने से पहले की भारत की नाइक के मामले में पूरी होने के करीब है.

नाइक को मलेशिया में स्थायी निवास दिये जाने के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि हमारी पूरी होने के करीब है और हम जल्द ही प्रत्यर्पण का आग्रह करेंगे.

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, नाइक को पांच वर्ष पहले ही वहां स्थायी निवास प्रदान कर दिया गया था. रवीश कुमार ने कहा कि प्रत्यर्पण के आग्रह की प्रकृति के बारे में अगले कुछ दिनों में जानकारी प्राप्त हो जायेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »