धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा मानसून, 18 जून के बाद पकड़ेगा तेजी

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो तीन दिनों में मानसून कोंकण के कुछ और इलाकों को अपने आगोश में ले लेगा. साथ ही आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बाकी इलाकों के साथ ही पूर्वोत्तर भारत में मानसून की हवाएं आगे बढ़ेंगी.

Advertisement
उत्तराखंड और हिमाचल में प्री-मानसून बारिश शुरू उत्तराखंड और हिमाचल में प्री-मानसून बारिश शुरू

लव रघुवंशी / सिद्धार्थ तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2016,
  • अपडेटेड 11:58 PM IST

देश में मानसून की बारिश धीरे धीरे आगे बढ़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक इस समय मानसून की हवाएं बंगाल की खाड़ी के मध्य और उत्तरी हिस्से के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में दस्तक दे चुकी हैं.

दक्षिण भारत की बात करें तो मानसून की बारिश करवार, गड़ग और अंगोल तक पहुंच चुकी है. यानी मानसून की रेखा अब गोवा को छू रही है और आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के एक बड़े हिस्से में मानसून की रिमझिम शुरू हो गई है.

Advertisement

उत्तराखंड और हिमाचल में प्री-मानसून बारिश शुरू
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो तीन दिनों में मानसून कोंकण के कुछ और इलाकों को अपने आगोश में ले लेगा. साथ ही आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बाकी इलाकों के साथ ही पूर्वोत्तर भारत में मानसून की हवाएं आगे बढ़ेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक रत्नागिरी और पंजिम में पिछले 24 घंटों में 10 सेमी की बारिश रिकॉर्ड की गई है. इसी के साथ कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कई जगह पर 3 से लेकर 4 सेमी की बारिश रिकॉर्ड की गई है.

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो तमाम जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी है. हिमालय के तमाम इलाकों में भी बादलों की आवाजाही के बीच उत्तराखंड और हिमाचल में भी मानसून पूर्व की बारिश शुरू हो गई है.

इधर उत्तर भारत में राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में के बीच गरज के साथ बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम के जानकारों के मुताबिक इस तरह का मौसम अगले दो तीन दिनों तक बना रहेगा.

Advertisement

18 जून के बाद आएगी तेजी
मौसम विभाग के महानिदेशक लक्ष्मण सिंह राठौर के मुताबिक मानसून की मौजूदा लहर थोड़ा कमजोर है. लिहाजा ये रुक-रुककर आगे बढ़ रही है. इस तरह की कमजोर लहर 18 जून तक बनी रहने की संभावना है. डॉ. राठौर के मुताबिक 18 जून के बाद में तेजी आएगी. इसके बाद पश्चिम बंगाल, बिहार और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उड़ीशा और पूर्वोत्तर भारत में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा.

इस बार जून की बजाए जुलाई और अगस्त में जोरदार बारिश की पूरी संभावना है. लिहाजा राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोगों को मानसून की झमाझम के लिए फिलहाल दो से तीन हफ्तों का अभी और इंतजार करना होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »