सुरक्षा में सेंध? मोदी-इवांका के डिनर का CCTV फुटेज हुआ था लाइव, पुलिस ने किया इनकार

हैदराबाद के कुछ स्थानीय चैनलों (तेलुगु चैनल) ने डिनर का सीसीटीवी फुटेज लाइव किया था. इसके बाद कुछ नेशनल चैनलों पर भी इस फुटेज के चलाए जाने की जानकारी मिली. रिपोर्ट के मुताबिक, यह फुटेज मंगलवार की शाम 9.42pm का था, जब पीएम मोदी, तेलंगाना के सीएम के चंद्रराव और गवर्नर ईएसएल नरसिम्हन सोफा पर बैठकर एक दूसरे से बात कर रहे थे.

Advertisement
इवांका ट्रंप और पीएम मोदी इवांका ट्रंप और पीएम मोदी

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 01 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:43 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप लौट चुकी हैं, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के साथ डिनर का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार यानी 28 नवंबर को कुछ चैनल पर लाइव हो गया था. इसके बाद सिक्युरिटी इश्यू को लेकर विवाद खड़ा हुआ. इवांका और खुद पीएम मोदी के लिए बड़े पैमाने पर सिक्युरिटी अरेंजमेंट के बाद होटल फलकनुमा पैलेस का सीसीटीवी फीड बाहर आना सुरक्षा में सेंध माना जा रहा है. बता दें कि GE समिट 2017 में हिस्सा लेने के लिए इवांका दो दिन हैदराबाद में रही थीं.

Advertisement

पुलिस ने किया इनकार

इस बीच, शुक्रवार को तेलंगाना पुलिस कमिश्नर वी श्रीनिवास राव ने कहा- फुटेज की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं हुई थी. लेकिन कुछ टीवी चैनल्स को कंट्रोल रूम और फुटेज लेने की इजाजत थी जैसे रूटीन इवेंट में किया जाता है.

स्थानीय चैनलों ने प्रसारित किए फुटेज

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद के कुछ स्थानीय चैनलों (तेलुगु चैनल) ने का सीसीटीवी फुटेज लाइव किया था. इसके बाद कुछ नेशनल चैनलों पर भी इस फुटेज के चलाए जाने की जानकारी मिली. रिपोर्ट के मुताबिक, यह फुटेज मंगलवार की शाम 9.42pm का था, जब पीएम मोदी, तेलंगाना के सीएम के चंद्रराव और गवर्नर ईएसएल नरसिम्हन सोफा पर बैठकर एक दूसरे से बात कर रहे थे.

पीएमओ ने लिया संज्ञान, हरकत में आया SPG

बता दें कि यह इवेंट पूरी तरह से मीडिया के दायरे से बाहर रखा गया था. जब कुछ चैनल इसके फुटेज चलाने लगे तो पीएमओ ने इस बात का संज्ञान लिया और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) को अलर्ट किया. इसके बाद ही एसपीजी ने तेलंगना पुलिस से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए लाइव ब्रॉडकॉस्टिंग रोकने के लिए कहा.

Advertisement

इसके बाद पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर्स, निजी सचिव और सीनियर पुलिस अफसर हरकत में आए. उन्होंने टीवी चैनल से सीसीटीवी फीड के लाइव प्रसारण से रोका.

इस मामले में की जा रही जांच में खुलासा हुआ है कि लाइव का प्रसारण सिटी पुलिस कमिश्नर के ऑफिस के कमांड एंड कंट्रोल रूम से हुआ था. जानकारी के मुताबिक, कुछ सीनियर पुलिस अफसरों ने कुछ स्थानीय चैनल के रिपोर्टर्स को कमांड रूम में एंट्री करने की इजाजत दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »