ब्रिटिश नागरिकता के मुद्दे पर मिले नोटिस पर बोले राहुल- हम अपने तरीके से निपट लेंगे

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पिछले साल नवंबर में इस मामले को उठाया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता और संसद की सदस्यता खत्म करने की मांग की थी.

Advertisement
ब्रिटिश नागरिकता के मामले में फिर घ‍िरे राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिकता के मामले में फिर घ‍िरे राहुल गांधी

जावेद अंसारी / रोहित गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST

बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी की अध्यक्षता वाली लोकसभा की एथिक्स कमिटी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस भेजकर पूछा है कि क्या उन्होंने कभी खुद को ब्रिटिश नागरिक घोषित किया था? राहुल ने सोमवार को कहा कि वे इस मुद्दे पर अपने तरीके से निपट लेंगे.


बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पिछले साल नवंबर में इस मामले को उठाया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर की भारतीय नागरिकता और संसद की सदस्यता खत्म करने की मांग की थी. स्वामी ने दावा किया था कि राहुल ने लंदन में एक प्राइवेट कंपनी चलाने के लिए खुद को ब्रिटिश नागरिक (2003-2009) बताया था.

Advertisement

महेश गिरी ने भी की थी राहुल की श‍िकायत
स्वामी की चिट्ठी के बाद पूर्वी दिल्ली से ने जनवरी में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को इस बारे में पत्र लिखा था. लोकसभा स्पीकर ने यह मामला आडवाणी की अध्यक्षता वाली एथिक्स कमेटी को भेज दिया था. एथिक्स कमेटी ने पिछले हफ्ते राहुल को पत्र भेजकर उनसे जवाब मांगा.

कांग्रेस इन आरोपों को पहले ही सिरे से ख‍ारिज कर चुकी है. हालांकि ताजा नोटिस पर कांग्रेस या राहुल गांधी की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement