पश्च‍िम बंगाल चुनावः कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे वाम दल

सीपीआई की राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर ने कहा कि फिलहाल पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं है. भविष्य में भी वहां प्रत्यक्ष गठबंधन की कोई संभावना नहीं है.

Advertisement
अमरजीत कौर अमरजीत कौर

केशव कुमार

  • पटना,
  • 06 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 10:59 PM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ वामदलों के गठबंधन की अटकलों पर विराम लग गया है. सीपीआई की राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर ने रविवार को पटना में कहा कि राज्यों में इस तरह का गठबंधन नहीं होगा. कौर ने कहा कि फिलहाल पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं है. भविष्य में भी वहां प्रत्यक्ष गठबंधन की कोई संभावना नहीं है.

Advertisement

टीएमसी को हराना सभी दलों की चुनौती
कौर ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को हराने के लिए को मिलकर फैसला करना चाहिए. पार्टियों को तय करना होगा कि वह किस तरफ रहेंगे. विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और वाममोर्चा के बीच सीधी लड़ाई का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि टीएमसी की लोकप्रियता गिरी है.

केरल में भी कांग्रेस से लड़ाई
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता से नाराज है. उन्होंने कहा कि केरल विधानसभा में भी एलडीएफ और यूडीएफ के बीच सीधा मुकाबला होगा. इस लड़ाई से अलग होकर पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ ही नहीं पैदा होता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement