दिल्ली मिलने आया कुलभूषण जाधव का परिवार, सुषमा बोलीं- ऑल द बेस्ट

कमांडर कुलभूषण जाधव फिलहाल पाकिस्तान की जेल में बंद हैं. पाकिस्तान ने उन्हें जासूसी और अन्य संगीन आरोपों में उन्हें गिरफ्तार किया है.

Advertisement
सुषमा स्वराज के साथ कुलभूषण जाधव का परिवार (फोटो-टि्वटर) सुषमा स्वराज के साथ कुलभूषण जाधव का परिवार (फोटो-टि्वटर)

पॉलोमी साहा

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के परिजनों ने गुरुवार को नई दिल्ली में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की. इसकी जानकारी खुद सुषमा स्वराज ने दी. सुषमा ने कहा कि कुलभूषण जाधव का परिवार आज (गुरुवार) मुझसे मिलने आया, मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

पाकिस्तान ने जाधव को मार्च 2016 में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था और तब से वह लगातार भारतीय अधिकारियों को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दे रहा है. इसके बाद पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत से जाधव को मौत की सजा सुनाने के बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) की शरण ली थी.

Advertisement

अभी हाल में आईसीजे में इस मामले की सुनवाई हुई जिसमें अदालत ने फैसला दिया कि पाकिस्तान कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी कानून के तहत राजनयिक पहुंच दे. बाद में पाकिस्तान ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने जाधव को वियना संधि के तहत राजनयिक पहुंच लेने के उनके अधिकारों की जानकारी दे दी है. इससे साफ हो गया कि पाकिस्तान जाधव को अपने कानून के मुताबिक राजनयिक पहुंच की इजाजत देगा.

जाधव पर आईसीजे के आदेश को मानते हुए पाकिस्तान ने कहा कि वह अपने कानून के अनुसार प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा. आईसीजे के निर्णय के बाद विदेश मंत्रालय ने बयान दिया, "फैसला सुनने के बाद पाकिस्तान अब अपने कानून के अनुसार प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा." इमरान खान ने भी पिछले गुरुवार को इसका समर्थन किया.

इमरान खान ने ट्वीट किया था, "हम कमांडर कुलभूषण जाधव को बरी और रिहा नहीं करने और भारत वापस नहीं भेजने के अदालत के फैसले की सराहना करते हैं. वो पाकिस्तान के लोगों के खिलाफ किए गए अपराध के लिए दोषी हैं. पाकिस्तान इस मामले में कानून के मुताबिक आगे बढ़ेगा."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »