बेंगलुरु से खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह गिरफ्तार, सॉफ्टवेयर कंपनी में कर रहा था काम

कर्नाटक में बेंगलुरु स्थित केंद्रीय अपराध शाखा ने कथित खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह को गिरफ्तार किया है. इसके बाद इसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है.

Advertisement
खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नोलान पिंटो

  • बेंगलुरु,
  • 12 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 11:51 PM IST

  • केंद्रीय अपराध शाखा ने खालिस्तानी आतंकी को किया गिरफ्तार
  • पंजाब से भागकर पहुंचा बेंगलुरु, सॉफ्टवेयर कंपनी में करता था काम

कर्नाटक में बेंगलुरु स्थित केंद्रीय अपराध शाखा ने कथित खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह को गिरफ्तार किया है. इसके बाद इसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है. जानकारी के मुताबिक पंजाब से भागकर जरनैल सिंह बेंगलुरु छुपा हुआ था. पुलिस ने बताया कि जरनैल सिंह सॉफ्टवेयर कंपनी में काम कर रहा था और किरायेदार बनकर रह रहा था.

Advertisement

दरअसल, पंजाब पुलिस को जानकारी मिली थी कि जरनैल सिंह बेंगलुरु में रह रहा है. बता दें कि पंजाब पुलिस की ओर से वांछित जरनैल सिंह के खिलाफ फरवरी 2019 में ने मामला दर्ज किया था और मामले की जांच शुरू की थी.

पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने इस मामले में एजेंसी को सूचित किया. सूचना मिलने के बाद जरनैल सिंह की तलाशी बढ़ाई गई, जिसके बाद उसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया. पंजाब पुलिस अब गिरफ्तार शख्स से पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी ले रही है.

खालिस्तान मूवमेंट को पाकिस्तान का सहारा!

पाकिस्तान खालिस्तान के जरिए भारत में अलगाववाद को भड़काने की पूरी कोशिश कर रहा है. बीते साल अक्टूबर में ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि आतंकियों को एक साथ मिलाकर भारत में अपनी आतंकी गतिविधियों को तेज करने को कहा था.

Advertisement

पाकिस्तान ने आतंक फैलाने के लिए कश्मीर नाम से एक नया गुट बनाया था. चूंकि कश्मीर में और इंटेलिजेंस की सतर्कता के चलते पाकिस्तान की यह चाल कामयाब नहीं हो पा रही है. भारत की खुफिया एजेंसियां लगातार खालिस्तानी मूवमेंट पर नजर रखे हुई हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement