कर्नाटक पर राजनाथ का तंज- राहुल की देखादेखी हो रहे इस्तीफे, हमारा लेना-देना नहीं

कर्नाटक में उभरे संकट के बीच कांग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. राजनाथ सिंह ने कहा कि कर्नाटक में जो चल रहा है उससे हमारी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है और प्रलोभन देकर आजतक हमने दल-बदल कराने की कोशिश नहीं की है.

Advertisement
राजनाथ सिंह ने दिया कांग्रेस के आरोपों का जवाब राजनाथ सिंह ने दिया कांग्रेस के आरोपों का जवाब

अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

कर्नाटक में चल रहे सियासी नाटक की आंच संसद तक पहुंच गई है. सोमवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में इस मुद्दे को उठाया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस बीच इन आरोपों का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर ही तंज कस दिया. राजनाथ ने कहा कि इस्तीफा देने का सिलसिला राहुल गांधी ने ही शुरू किया है, अब कर्नाटक में भी वैसा ही हो रहा है.

Advertisement

बता दें कि कर्नाटक में उभरे संकट के बीच कांग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. राजनाथ सिंह ने कहा कि कर्नाटक में जो चल रहा है उससे हमारी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है और प्रलोभन देकर आजतक हमने दल-बदल कराने की कोशिश नहीं की है. संसदीय लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने के लिए हम लोग प्रतिबद्ध हैं.

राजनाथ सिंह ने कहा कि त्यागपत्र का सिलसिला हम लोगों ने चालू नहीं किया ये सिलसिला कांग्रेस में राहुल गांधी ने शुरू किया है और वही सिलसिला लगातार चल रहा है.

कांग्रेस ने साधा था निशाना

दरअसल, लोकसभा में कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिराने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि ये हमारे विधायकों को चार्टेड प्लेन से लेकर गए. उन्होंने कहा कि सरकार तोड़ने के लिए दल-बदल की कोशिश की जा रही है और इसके लिए केंद्र सरकार साजिश रच रही है.

Advertisement

चौधरी ने कहा कि यह सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है और आपकी पार्टी (BJP) के नेताओं का इसमें हाथ है. उन्होंने कहा कि आपके 303 सांसद हैं लेकिन आपका पेट नहीं भरा है, आपका पेट और कश्मीरी गेट बराबर हो गया है.

आपको बता दें कि कर्नाटक में 13 कांग्रेस-जेडीएस विधायकों ने इस्तीफा सौंप दिया है, जिसके बाद सरकार अल्पमत में है. ना सिर्फ पार्टी बल्कि निर्दलीय विधायक नागेश ने भी सरकार से समर्थन वापस ले लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement