मानसरोवर जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए चार हजार आवेदन आए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 1,400 ज्यादा हैं. आवेदनों की संख्या में इतनी ज्यादा बढ़ोत्तरी के कारण इस साल नाथुला दर्रे से तीर्थयात्रियों के एक अतिरिक्त जत्थे को भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए 49 और सीटें बची हुई हैं.

Advertisement
अब तक कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए चार हजार लोगों ने आवेदन किया अब तक कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए चार हजार लोगों ने आवेदन किया

राम कृष्ण / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए चार हजार आवेदन आए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 1,400 ज्यादा हैं. आवेदनों की संख्या में इतनी ज्यादा बढ़ोत्तरी के कारण इस साल नाथुला दर्रे से तीर्थयात्रियों के एक अतिरिक्त जत्थे को भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए 49 और सीटें बची हुई हैं.

Advertisement

सुषमा स्वराज ने कहा, "बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की सहूलियत के लिए एक ही जत्थे में परिवार के दो सदस्यों की जगह अब चार सदस्यों को यात्रा करने की मंजूरी होगी." तीर्थयात्रियों का चयन के जरिए एक कार्यक्रम के दौरान होगा. विदेश मंत्री ने कहा, "हमें नहीं लगता कि इस साल कोई सीट बची रह जाएगी. इससे पहले सीटें खाली रह जाती थीं."

तीर्थयात्रियों को मिलने वाला पैसा बढ़ने से बढ़ी संख्या
को मिलने वाली आर्थिक मदद बढ़ाने के बाद इनकी संख्या में इजाफा हुआ है. तीर्थयात्रियों को मिलने वाली सहायता 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने के लिए विदेश मंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि सहायता बढ़ने की वजह से हुआ." कैलाश मानसरोवर यात्रा का आयोजन चीन सरकार के सहयोग से विदेश मंत्रालय करता है, जो दो मार्गो से होती है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement