जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ जवान घायल

बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने बिना उकसावे के सांबा और हीरानगर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की. रेंजर्स ने करीब दर्जनभर बीएसएफ सीमा चौकियों को निशाना बनाया.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

नंदलाल शर्मा

  • नई दिल्ली ,
  • 17 मई 2018,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

जम्मू और कश्मीर के सांबा जिले में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया.

बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की. रेंजर्स ने करीब दर्जनभर बीएसएफ सीमा चौकियों को निशाना बनाया.

रीगल चौकी पर बीएसएफ जवान घायल हो गया. सूत्रों ने कहा, "बीएसएफ ने करारा जवाब दिया है. दोनों पक्षों के बीच सुबह तक गोलीबारी जारी रही."

Advertisement

वहीं, मंगलवार को सांबा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ का एक कांस्टेबल शहीद हो गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 मई को जम्मू एवं कश्मीर दौरे के ठीक दो दिन पहले पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement