9 हजार करोड़ डकारने के आरोपी माल्या ने कहा- UK में मीडिया मेरे श‍िकार में लगा है

माल्या ने कहा, 'यूनाइटेड किंगडम (यूके) में मीडिया मेरे श‍िकार में लगा है, लेकिन मैं मीडिया से बात नहीं करूंगा. इसलिए अपनी कोश‍िशों को बर्बाद न करें.' माल्या ने इससे पहले ट्वीट करके कहा था कि मैं भगोड़ा नहीं हूं, इंटरनेशनल बिजनेसमैन हूं. मेरा मीडिया ट्रायल न किया जाए.

Advertisement
विजय माल्या ने फिर मीडिया पर निशाना साधा विजय माल्या ने फिर मीडिया पर निशाना साधा

रोहित गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

भारतीय बैंकों के 9 हजार करोड़ डकारने के आरोपी विजय माल्या ने ट्वीट कर एक बार फिर मीडिया पर निशाना साधा है.

मीडिया पर फिर फायर हुए माल्या
ने कहा, 'यूनाइटेड किंगडम (यूके) में मीडिया मेरे श‍िकार में लगा है. अफसोस की बात ये है कि वो मुझे ढूंढ नहीं पाए. मैं मीडिया से बात नहीं करूंगा. इसलिए अपनी मेहनत बर्बाद न करें.' माल्या ने इससे पहले ट्वीट करके कहा था कि मैं भगोड़ा नहीं हूं, इंटरनेशनल बिजनेसमैन हूं. मेरा मीडिया ट्रायल न किया जाए. मेरा मीडिया ट्रायल न किया जाए.

Advertisement


लंदन में माल्या मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है तो भारत में उनको लेकर राजनीति दलों में आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर जारी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शन‍िवार को ट्वीट करके प्रधानमंत्री मोदी से स्पष्टीकरण मांगा था कि माल्या कैसे देश छोड़कर चला जाए. केजरीवाल ने कहा था कि सीबीआई सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करती है, इसलिए प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि माल्या को भारत छोड़ने की अनुमति क्यों दी गई?

माल्या कर्नाटक की मिट्टी का बेटा: देवगौड़ा
राजनीतिक दलों के हमले झेल रहे माल्या को थोड़ी सी राहत पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के प्रमुख से मिली होगी. देवगौड़ा ने कहा माल्या देश से भागे नहीं हैं. यही नहीं, उन्होंने मशहूर उद्योगपति को कर्नाटक की मिट्टी का बेटा भी बताया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »