J-K: पाकिस्तानी सेना ने राजौरी के बाद मेंढर में की फायरिंग, 1 जवान शहीद, 4 घायल

शनिवार को भी पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन हुआ था. जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी हुई.

Advertisement
फायरिंग फायरिंग

लव रघुवंशी

  • नई दिल्ली,
  • 21 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

जम्मू कश्मीर के केजी सेक्टर और कृष्ण घाटी सेक्टर में सोमवार सुबह पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि बिना उकसावे के पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम तोड़ा गया है. वहीं राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की जा रही भारी फायरिंग में एक भारतीय जवान शहीद हो गया है, जबकि 3 घायल हैं.

Advertisement

बताया जा रहा है कि सीमा पर तैनात भारतीय सैनिक भी पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार सीमा पर अभी भी दोनों ओर से फायरिंग जारी है.

गौरतलब हो कि बीते 24 घंटों में पाकिस्तान की ओर से चौथी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है. बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल राय सिंह पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग में शहीद हो गए. पाकिस्तान की तरफ से रविवार देर रात से फायरिंग हो रही है.

शनिवार को भी पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन हुआ था. जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी हुई, जिसमें बीएसएफ का एक जवान और एक महिला घायल हो गए थे और दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे.

रविवार को ही खबर आई कि (एलओसी) पर एक मानवरहित भारतीय ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है. पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज रिलेशंस के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा ने ट्वीट किया कि एक भारतीय मानवारहित ड्रोन को पाकिस्तानी समयानुसार शनिवार शाम 4.45 बजे रखचकरी सेक्टर में आगाही पोस्ट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने मार गिराया.

Advertisement

29 सितंबर में पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी और गोलाबारी की 286 घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जिनमें 14 सुरक्षाकर्मियों सहित 26 लोगों की मौत हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »