केजरीवाल को नहीं मिलेगी पीएम मोदी की डिग्री की कॉपी, गुजरात HC ने लगाई रोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री विवाद पर अब गुजरात हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है, कोर्ट ने गुजरात यूनिवर्सिटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल को डिग्री की कॉपी देने के आदेश पर रोक लगा दिया है.

Advertisement
CIC के फैसले पर HC ने लगाया रोक CIC के फैसले पर HC ने लगाया रोक

अमित कुमार दुबे / गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 01 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री विवाद पर अब गुजरात हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है, कोर्ट ने गुजरात यूनिवर्सिटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल को डिग्री की कॉपी देने के आदेश पर रोक लगा दिया है.

केजरीवाल ने की थी डिग्री की कॉपी की मांग
दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के एमए की डिग्री पर सवाल उठाते हुए गुजरात यूनिवर्सिटी से डिग्री की कॉपी की मांग की थी. जिसे ने देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद केजरीवाल ने केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) का दरवाजा खटखटाया था, आयोग ने गुजरात यूनिवर्सिटी को डिग्री कि कॉपी मुहैया कराने का आदेश दिया था.

Advertisement

CIC के फैसले पर HC ने लगाई रोक
CIC के इस आदेश के खिलाफ गुजरात यूनिवर्सिटी हाई कोर्ट पहुंच गया, और अब कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए के आदेश पर रोक लगाने का फैसला सुनाया है.

पीएम मोदी की डिग्री पर सवाल
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी के बीए और एमए की डिग्री को लेकर सवाल उठाया था. जिसके बाद बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और गुजरात विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री हासिल की है. लेकिन केजरीवाल ने इस मामले में गुजरात यूनिवर्सिटी से डिग्री की कॉपी की मांग की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »