प्रिंस विलियम और केट के साथ रॉयल डिनर में पहुंचे शाहरुख

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन भारत दौरे पर हैं. उनके स्वागत में रखे जाने वाले रॉयल डिनर में बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन को बुलाया गया था लेकिन वो इसमें शामिल नहीं होंगे.

Advertisement
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन प्रिंस विलियम और केट मिडलटन

मोनिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 10 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 5:17 AM IST

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन भारत दौरे पर हैं. उनके स्वागत में रखे जाने वाले रॉयल डिनर में बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन को बुलाया गया था लेकिन वो इसमें शामिल नहीं होंगे.

जानकारी मिली है कि अभिषेक की कमर में काफी दर्द है, जिसकी वजह से वो इस डिनर में हिस्सा नहीं लेंगे.

Advertisement


मुंबई में होने जा रहे इस डिनर में मेहमानों ने पहुंचना शुरू कर दिया है. आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन अपनी पत्नी के साथ डिनर पर पहुंचे हैं. उनके अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और नॉवलिस्ट शोभा डे भी डिनर वेन्यू पहुंच चुके हैं. इनके अलावा करण जौहर, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, जैकलिन फर्नांडिस, फरहान अख्तर, अदिति राव हैदरी, परिणीति चोपड़ा और सोनम कपूर जैसे स्टार्स भी डिनर करने पहुंच चुके हैं.

सचिन तेंदुलकर के साथ खेला क्रिकेट
प् ने रविवार को क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ वक्त बिताया. इस दौरान केट ने मुंबई के एक मैदान में बच्चों के साथ क्रिकेट खेला. केट हाथ में बल्ला लिए नजर आईं तो दूसरी तरफ सचिन तेंदुलकर ने उनकी हौसला अफजाई की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement