मुंबई: मेकर टावर में आग से 2 की मौत, शेखर बजाज के परिजन बचाए गए

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. हालांकि, दमकल की गाड़ियों ने अब आग पर काबू पा लिया है.

Advertisement
मौत दम घुटने से हुई. मौत दम घुटने से हुई.

अभि‍षेक आनंद

  • मुंबई,
  • 18 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST

मुंबई के कफ पैरेड इलाके के मेकर टावर में मंगलवार की सुबह करीब 6.30 बजे आग गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. हालांकि, दमकल की गाड़ियों ने अब आग पर काबू पा लिया है.

साउथ मुंबई के मेकर टावर में लगी आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंची. आग इमारत की 20वीं मंजिल पर लगी. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है.

Advertisement

जिस फ्लैट में आग लगी, वह बजाज इलेक्ट्रिकल्स के चेयरमैन शेखर बजाज से जुड़ा हुआ है. उनके दो नौकरों की मौत हुई है. नौकरों की मौत हालांकि, उनके परिजन सुरक्षित बताए गए हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »