वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान देने को तैयार जाकिर नाइक, ED ने खारिज की मांग

जाकिर नाइक ने प्रवर्तन निदेशालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज कराने की मांग की, जिसे ईडी ने खारिज कर दिया है. जाकिर को जल्द ही फिर समन किया जाएगा.

Advertisement
जाकिर नाइक जाकिर नाइक

सुरभि गुप्ता / शिवेंद्र श्रीवास्तव / विरेंद्रसिंह घुनावत

  • नई दिल्ली/मुंबई,
  • 21 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST

जाकिर नाइक ने प्रवर्तन निदेशालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज कराने की मांग की, जिसे ईडी ने खारिज कर दिया है. जाकिर को जल्द ही फिर समन किया जाएगा.

विवादों में घिरे ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समन पर जवाब दिया. जाकिर ने कहा कि वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना बयान दर्ज कराना चाहते हैं.

Advertisement

जाकिर के सलाहकार की मानें तो वे स्काइप या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से अपना बयान देने को तैयार हैं. जाकिर नाइक ने ईडी की जांच में सहयोग देने की बात कही है. हालांकि जाकिर की इस अपील को प्रवर्तन निदेशालय ने खारिज कर दिया है और जल्द उन्हें अगला समन जारी किया जाएगा.

नाइक के संस्थान इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) को मिले 200 करोड़ रुपये के स्त्रोतों की जांच कर रहा है. निदेशालय कई बार जाकिर नाइक को समन कर चुका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »