डिजिटल इंडिया के ट्विटर हैंडल पर कश्मीरियों के मास मर्डर की पैरवी करती कविता

डिजिटल इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से गुरुवार को कश्मीर में सेना द्वारा नरसंहार का प्रचार करने वाली एक कविता ट्वीट की है. 'हाइट्स ऑफ पैट्रियोटिज्म' के हैशटैग के साथ फेसबुक पर डाली गई इस कविता को ट्वीट किया गया जिसके तुरंत बाद ही इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया गया.

Advertisement
डिजिटल इंडिया डिजिटल इंडिया

सबा नाज़

  • नई दिल्ली,
  • 09 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

डिजिटल इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से गुरुवार को कश्मीर में सेना द्वारा नरसंहार का प्रचार करने वाली एक कविता ट्वीट की है. 'हाइट्स ऑफ पैट्रियोटिज्म' के हैशटैग के साथ फेसबुक पर डाली गई इस कविता को ट्वीट किया गया जिसके तुरंत बाद ही इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया गया.

अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रबंधित के ट्विटर पर 5.34 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं.

Advertisement

कविता की पंक्तियां बॉलीवुड गाने की तर्ज पर की पृष्ठभूमि पर लिखी गई हैं. इसकी कुछ पंक्तियां इस प्रकार है.

'दरवाजे पे कुंडी मारो, कोई ना बचके जाने पाये,

आर्मी को समझा दो फायरिंग ग़लती से भी रुक ना जाय,

दबा दबा जो फील करें वो जाके बम, गोली गटक ले...

और जिसको नहीं रहना यहां पे वो पाकिस्तान में भैस चरायें...'

बताया जा रहा है कि यह कविता असल में अभय कुमार अभय नाम के एक व्यक्ति ने 28 जुलाई को फेसबुक पर मिशनकश्मीर हैशटैग के साथ पोस्ट की थी. डिजिटल इंडिया के इस ट्वीट पर के वरिष्ठ नेता अंकित लाल ने चुटकी ली. लाल ने लिखा कि सरकार के प्रमाणित ट्विटर हैंडल पर कश्मीरियों के मास मर्डर की पैरवी करती कविता 'हाइट्स ऑफ पैट्रियोनिज्म'.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »