जासूसी मामले में नया खुलासा, बड़े नेता और अधिकारी थे राडार पर

पाक हाई कमीशन के अधिकारियो द्वारा भारत मे जासूसी के मामले मे समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद मुनव्वर सलीम के पीए फरहत अख्तर की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को नयी जानकारियां मिल रही है.

Advertisement
क्राइम ब्रांच के जिम्मे जांच क्राइम ब्रांच के जिम्मे जांच

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 9:42 PM IST

पाक हाई कमीशन के अधिकारियो द्वारा भारत मे जासूसी के मामले मे समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद मुनव्वर सलीम के पीए फरहत अख्तर की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को नयी जानकारियां मिल रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक हाई कमीशन के ये अधिकारी फरहत के जरिये ये कोशिश भी करते थे कि कुछ और बड़े नेताओं और अधिकारियों के स्टाफ तक इनकी पहुंच हो सके और जिससे सरकारी तंत्र में बैठे लोगों को ये अपने नेटवर्क में शामिल कर सके.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक पाक हाईकमीशन का अधिकारी ऐसे कुछ लोगो के सम्पर्क में भी था, और उन्हें भी खुफिया जानकारियां साझा करने के बदले मोटे पैसे देने का लालच देता था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ ऐसे लोगों की जांच अधिकारियों ने पहचान कर ली है और जल्द ही कुछ और लोग भी गिरफ्तार हो सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक पाक अधिकारी ने पूछताछ मे बताया है कि उसके जैसे कई अधिकारी जो पाक बाई कमीशन में आईएसआई के पेरोल पर काम करते हैं, उन सबके पास दिल्ली और दूसरे राज्यों के पते वाले मौजूद हैं जिनका वो जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करते थे. ये फर्जी कार्ड उन्हें किसी ने बनवाकर दिये थे जिसके बारे मे पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है. जिससे कुल ऐसे लोगों के बारे में पता किया जा सके जो कि पाक उच्चायोग की आड़ मे जासूसी कर रहे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »