लॉकडाउन: CJ की शपथ लेने के लिए 2000 किमी कार से चले जज

सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस दीपांकर दत्ता को बॉम्बे हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है. उनका परिवार पहले ही मुंबई जा चुका है. ऐसे में वे अपना प्रभार संभालने के लिए बेटे के साथ गाड़ी से मुंबई रवाना हो गए.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (PTI) सांकेतिक तस्वीर (PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

  • चीफ जस्टिस का प्रभार संभालने के लिए करनी पड़ी यात्रा
  • कोलकाता से शिलॉन्ग के लिए रवाना हुए जस्टिस समद्दर

पूरे देश में लॉकडाउन लागू है. रेल और हवाई यातायात पूरी तरह बंद है. कुछ जरूरी सेवाओं के लिए ही सड़क यातायात को चालू रखा गया है. इस बीच कोलकाता से एक चौंकाने वाली खबर आई है. इसमें कहा गया है कि दो जजों को सड़क से इसलिए यात्रा करनी पड़ी क्योंकि उन्हें अपना फर्ज निभाना जरूरी था. हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस का प्रभार संभालने के लिए दोनों जज ने तकरीबन 2 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी की. दोनों को अभी हाल में चीफ जस्टिस के रूप में पदोन्नत किया गया है.

Advertisement

लॉकडाउन में इन जजों को यात्रा इसलिए करनी पड़ी ताकि न्यायिक प्रणाली का काम सुचारू रहे और सुनवाई में किसी प्रकार की अड़चन न आए. सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस दीपांकर दत्ता को बॉम्बे हाईकोर्ट का बनाया गया है. उनका परिवार पहले ही मुंबई जा चुका है. ऐसे में वे अपना प्रभार संभालने के लिए बेटे के साथ गाड़ी से मुंबई रवाना हो गए. इसी तरह इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस बिस्वनाथ समद्दर को मेघालय हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है. वे भी कोलकाता होते हुए शिलॉन्ग के लिए रवाना हो चुके हैं.

सूत्र ने बताया कि ट्रांसफर होने से पहले जस्टिस समद्दर कलकत्ता हाईकोर्ट में अपनी सेवा दे चुके हैं. जस्टिस समद्दर शुक्रवार शाम इलाहाबाद से अपनी पत्नी के साथ ऑफिस की कार से निकल पड़े. शनिवार दिन में वे कोलकाता पहुंचे और फिर उसी शाम शिलॉन्ग के लिए रवाना हो गए. सॉल्ट लेक स्थित अपने घर पर कुछ देर आराम करने के बाद वे शिलॉन्ग के लिए रवाना हो गए. उधर जस्टिस दत्ता शनिवार सुबह कोलकाता से मुंबई के लिए निकले. सोमवार दिन तक उनके मुंबई पहुंचने की संभावना है. राष्ट्रपति ने गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के सीनियर जस्टिस दीपांकर दत्ता को बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस बिस्वनाथ समद्दर को मेघालय हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में पदोन्नत किया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »