भारत में चीन से ज्यादा कोरोना के मामले, 85 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत में कोरोना का कहर लगातार जारी है. यहां 82 हजार के आसपास मरीजों का आंकड़ा पहुंच चुका है, जबकि कुल मामले 85, 784 दर्ज किए गए हैं. अब तक कोराना से 2 हजार 649 लोगों की जान जा चुकी है. 24 घंटे में करीब चार हजार कोरोना पीड़ितों की और संख्या बढ़ी है.

Advertisement
चीन में अब तक 84,031 कोरोना के मामले, भारत में 85,784 (फाइल फोटो) चीन में अब तक 84,031 कोरोना के मामले, भारत में 85,784 (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2020,
  • अपडेटेड 8:53 AM IST

  • महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले
  • चीन के वुहान में फिर लौटा कोरोना वायरस

चीन से ज्यादा भारत में कोरोना के मरीज हो गए हैं. भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 85,784 पर पहुंच गई है. चीन में अब तक 84,031 कोरोना के मामले सामने आए हैं. अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर ने यह जानकारी दी है.

Advertisement

बता दें, भारत में कोरोना का कहर लगातार जारी है. यहां 82 हजार के आसपास मरीजों का आंकड़ा पहुंच चुका है, जबकि कुल मामले 85, 784 दर्ज किए गए हैं. अब तक कोरोना से 2 हजार 649 लोगों की जान जा चुकी है. 24 घंटे में करीब चार हजार कोरोना पीड़ितों की और संख्या बढ़ी है. इतना ही नहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 100 लोगों की जान गई है. हालांकि वैसे लोगों की तादाद भी काफी ज्यादा है जो कोरोना को मात दे रहे हैं. भारत में अब तक 27 हजार 900 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं.

भारत में महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब है. यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1576 नए केस सामने आए हैं. इस दौरान 49 लोगों की मौत हुई है. राज्य में कोरोना से अब तक 1068 लोगों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 29 हजार 100 केस हो गए हैं.

Advertisement

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

चीन में भी शुरू में कोरोना वायरस तेजी से फैला था लेकिन बाद में इसमें कमी देखी गई. अब वहां फिर से कोरोना के मरीज मिल रहे हैं. चीनी शहर वुहान ने पिछले सप्ताहांत में लंबे समय बाद पहली बार नए मामलों की रिपोर्ट सामने के बाद शहर की पूरी 1.10 करोड़ (11 मिलियन) आबादी का कोरोना टेस्ट करने का फैसला किया गया है. वुहान में ही पिछले साल दिसंबर में जानलेवा कोरोना वायरस का पता चला था.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

चीन की आधिकारिक मीडिया ने बीते मंगलवार को बताया कि एक आवासीय समुदाय में छह नए कोरोना वायरस मामलों के सामने आने के बाद वुहान प्रशासन ने अपने सभी निवासियों का परीक्षण करने के लिए 10 दिन की योजना तैयार की है. वुहान में फिर से केस सामने आने के बाद यहां फिर से संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement