राफेल पर अनिल अंबानी के नोटिस का कांग्रेस नेताओं ने ऐसे दिया जवाब

राफेल डील पर पिछले काफी समय से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने है. राहुल गांधी इस मुद्दे पर PM मोदी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पर आरोप लगा चुके हैं.

Advertisement
कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने जारी की ये तस्वीर कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने जारी की ये तस्वीर

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

राफेल डील पर मचा राजनीतिक बवाल अब लगातार बढ़ता जा रहा है. अब ये लड़ाई सीधे कांग्रेस और अनिल अंबानी के बीच चल रही है. अनिल अंबानी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस के कई प्रवक्ताओं को लीगल नोटिस सौंप दिया है. लेकिन कांग्रेस नेताओं ने अंबानी के इस नोटिस को 'हवा में उड़ा दिया है.'

दरअसल, अनिल अंबानी ने कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, अशोक चव्हाण, संजय निरुपम, अनुग्रह नारायण सिंह, ओमान चांडी, शक्तिसिंह गोहिल, अभिषेक मनु सिंघवी, सुनील झाकड़ और प्रियंका चतुर्वेदी को इस मुद्दे पर लीगल नोटिस भेजा है.

Advertisement

जिसके बाद कई नेताओं ने ट्वीट कर इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी. कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर की, जिसमें वह नोटिस को हवाई जहाज बना उड़ा रहे हैं. उन्होंने लिखा कि मेरे प्लेन बनाने की स्किल आपसे बेहतर है. तो वहीं जयवीर शेरगिल ने लिखा कि मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं और पंजाबी हूं, इस प्रकार के लीगल नोटिस से नहीं डरता.

आपको बता दें कि इस नोटिस में अनिल अंबानी ने सीधे तौर पर कहा है कि कांग्रेस प्रवक्ता बिना किसी सबूत के कोई आरोप ना लगाएं. सिर्फ वही बोलें जिसका उनके पास सबूत हो. अंबानी ने चेताया है कि कांग्रेस पार्टी या उनके प्रवक्ता किसी भी तरह की गलत इन्फॉर्मेशन ना फैलाएं.

अपने नोटिस में अनिल अंबानी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला, अशोक चव्हाण, संजय निरुपम, अभिषेक मनु सिंघवी और अन्य नेता गलत तथ्यों के साथ उनपर और उनके ग्रुप पर लांछन लगा रहे हैं. अब ग्रुप ने इन सभी के खिलाफ कोर्ट में मामला चलाने का तय किया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »