16 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा. राजनीतिक मामलों की संसदीय समिति की गुरुवार को हुई बैठक में शीतकालीन सत्र के कार्यक्रम पर फैसला हुआ.

Advertisement
संसद का शीतकालीन सत्र के कार्यक्रम का ऐलान संसद का शीतकालीन सत्र के कार्यक्रम का ऐलान

संदीप कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

संसद का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा. राजनीतिक मामलों की संसदीय समिति की गुरुवार को हुई बैठक में शीतकालीन सत्र के कार्यक्रम पर फैसला हुआ. इस सत्र के काफी हंगामेदार रहने की संभावना है. विपक्ष सर्जिकल स्ट्राइक समेत तमाम मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करेगा.

छाया रहेगा सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा
पीओके में इंडियन आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भी सियासी बयानबाजी तेज है. कांग्रेस समेत कई दलों के नेताओं ने सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत पेश करने को कहा तो बीजेपी के नेताओं ने विपक्षी नेताओं की नियत पर ही सवाल खड़े कर दिए. संसद के सत्र में इस मुद्दे के छाए रहने की संभावना है.

Advertisement

विधानसभा चुनाव से पहले अहम सत्र
संसद का शीतकालीन सत्र काफी हंगामेदार रह सकता है. कई राज्यों में विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के कारण सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. खासकर यूपी और पंजाब के चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. यूपी में जल्द चुनाव कराने की अटकलों के बीच वहां तमाम दलों की ओर से रणनीति सामने आने लगी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »