दाभोलकर हत्याकांडः CBI कोर्ट ने वकील पुनालेकर और विक्रम भावे को हिरासत में भेजा

पुणे की विशेष सीबीआई कोर्ट ने रविवार को वकील संजीव पुनालेकर और सनातन संस्था के सदस्य विक्रम भावे को एक जून तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है. सीबीआई ने दोनों को शनिवार को मुंबई से गिरफ्तार किया था. इस मामले में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

Advertisement
वकील संजीव पुनालेकर वकील संजीव पुनालेकर

मुनीष पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2019,
  • अपडेटेड 7:36 PM IST

सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में सीबीआई ने नया खुलासा किया है. सीबीआई के मुताबिक, हिरासत में लिए गए वकील संजीव पुनालेकर ने सामाजिक कार्यकर्ता दाभोलकर और पत्रकार गौरी लंकेश के मर्डर में इस्तेमाल की जानी वाली बंदूक नष्ट करने में मदद की थी.

बता दें कि सीबीआई ने वकील संजीव पुनालेकर और सनातन संस्था के सदस्य विक्रम भावे को शनिवार को मुंबई में गिरफ्तार किया था. रविवार को दोनों को पुणे स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस.एन. सोनावने की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक जून तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया. बता दें कि अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता दाभोलकर की 20 अगस्त, 2013 को पुणे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात के वक्त वह सुबह की सैर पर निकले थे.

Advertisement

विक्रम भावे

शुरुआती जांच में सामने आया है कि पुनालेकर और भावे का दाभोलकर के दो कथित हत्यारों से संपर्क था और उन्होंने सबूतों को मिटाने में भी मदद की. सीबीआई ने रविवार को कोर्ट को बताया कि पुनालेकर ने मामले में गिरफ्तार किए गए शूटर शरद कालस्कर से कथित तौर पर उन हथियारों को नष्ट करने को कहा था, जिनका इस्तेमाल दाभोलकर और गौरी लंकेश की हत्या में किया गया था. सीबीआई ने यह भी कहा कि भावे ने कथित तौर पर शूटरों की मदद की और उस जगह का मुआयना किया, जहां दाभोलकर को गोली मारी गई थी.

पुनालेकर सनातन संस्था के सबसे मजबूत चेहरों में से एक रहे हैं और एक संगठन का बचाव करने के लिए टीवी डिबेट में दिखाई देते रहे हैं. सनातन संस्था के सदस्य विक्रम भावे पर इससे पहले 2008 में ठाणे ब्लास्ट मामले में आरोपपत्र दायर किया गया था. इस मामले में 2013 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया था. सीबीआई के मुताबिक, नरेंद्र दाभोलकर की हत्या आतंक की पूर्व नियोजित कार्रवाई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »