CBI घूसकांड: SC में बोले एके बस्सी, 'मेरे पास अस्थाना के खिलाफ पुख्ता सबूत'

सीबीआई घूसकांड का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई, इस दौरान कोर्ट ने सतीश साना को सुरक्षा प्रदान की.

Advertisement
राकेश अस्थाना (फाइल फोटो, PTI) राकेश अस्थाना (फाइल फोटो, PTI)

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई में चल रही जंग को लेकर अदालत में लड़ाई लड़ी जा रही है. मंगलवार को सीबीआई अफसर एके बस्सी ने उनका ट्रांसफर होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, हालांकि कोर्ट ने अर्जेंट सुनवाई से मना कर दिया.

एके बस्सी का कहना है कि उनके पास छुट्टी पर भेजे गए स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना के खिलाफ सबूत हैं. बस्सी की मांग है कि इस मामले में एसआईटी का गठन किया जाए. बस्सी ने कहा कि उनके खिलाफ राकेश अस्थाना के खिलाफ पूरे सबूत हैं.

Advertisement

आपको बता दें कि एके बस्सी वही व्यक्ति हैं, जो राकेश अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रहे थे. लेकिन सीबीआई में मचे बवाल के बाद पूरी टीम को बदल दिया गया था, जिस दौरान उनका भी ट्रांसफर हो गया था.

दूसरी तरफ मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट में सतीश साना की याचिका पर सुनवाई हुई. सतीश साना ने सुप्रीम कोर्ट में उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने के लिए याचिका दायर की थी. जिसपर सुप्रीम कोर्ट राजी हो गया है.

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने इस मामले में कहा कि अगर किसी नागरिक को लगता है कि उसकी जान को खतरा है, तो हम उसे सुरक्षा दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि जस्टिस पटनायक जो सीवीसी की जांच पर निगरानी कर रहे हैं, ये मामला वही देखेंगे. सतीश साना को हैदराबाद पुलिस प्रोटेक्शन देगी.

Advertisement

कौन है सतीश साना?

बता दें कि सतीश बाबू साना ही वह व्यक्ति है जिसने मोइन कुरैशी से जुड़ा अपना केस रफा-दफा कराने के लिए राकेश अस्थाना को 3 करोड़ रुपये रिश्वत देने का आरोप लगाया है. साना का नाम सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को रिश्वत देने के आरोप में सामने आया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »