अपनी ही पार्टी के खिलाफ धरना देंगे BJP के ये सांसद और विधायक

सांसद कुशवाहा का मानना है कि आम जनता के बीच बीजेपी की तो किरकिरी हो ही रही है इसके साथ-साथ कुशवाहा की खुद की छवि भी धूमिल हो रही है और क्षेत्र के लोगों में नाराजगी भी देखी जा सकती है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

अनुग्रह मिश्रा

  • बलिया,
  • 03 जून 2018,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

बीजेपी के सांसद रवीन्द्र कुशवाहा ने संसद परिसर में मौजूद महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने पहुंचकर अगले महीने सम्भावित मानसून सत्र के दौरान बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट करने का ऐलान किया है. सलेमपुर से सांसद कुशवाहा ने अपने संसदीय क्षेत्र में कुछ ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी. लेकिन कोई नतीजा न निकलते देख, इन्होंने यह कदम उठाने का फैसला किया है.

Advertisement

कुशवाहा का कहना है कि उनके संसदीय क्षेत्र सलेमपुर के रेलवे स्टेशन पर अधिक से अधिक ट्रेनों का आवागमन हो और क्षेत्रीय जनता को आसानी से यात्रा करने की सुविधाएं मिल सकें. बता दें कि कुशवाहा इस मामले में रेल मंत्री पीयूष गोयल को कई बार चिट्ठी भी लिख चुके हैं.

सांसद कुशवाहा का मानना है कि आम जनता के बीच बीजेपी की तो किरकिरी हो ही रही है इसके साथ-साथ कुशवाहा की खुद की छवि भी धूमिल हो रही है और क्षेत्र के लोगों में नाराजगी भी देखी जा सकती है.

संसद के हाल में गुजरे सत्र की समाप्ति के समय पर रेल मंत्री की ओर से बुलाई गई बैठक में भी कुशवाहा ने इस मामले को उठाया था, उस दौरान भी कोई नतीजा नहीं निकला पाया था.  

बीजेपी विधायक देंगे धरना

Advertisement

वहीं, उत्तर प्रदेश के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी सूबे की योगी सरकार के खिलाफ पांच जून को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है. विधायक ने बैरिया की तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement