आज तय होगा अयोध्या मामले में 25 जुलाई से रोजाना सुनवाई होगी या नहीं

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई मध्यस्थता कमेटी की प्रगति रिपोर्ट गुरुवार को पांच जजों की संविधान पीठ देखेगी.

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 12:01 AM IST

अयोध्या मामले में 25 जुलाई से रोजाना सुनवाई होगी कि नहीं ये सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को तय करेगा. इस विवादित मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई मध्यस्थता कमेटी की प्रगति रिपोर्ट गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ देखेगी.

बेंच अगर मीडिएशन प्रॉसेस से संतुष्ट नहीं हुई तो 25 जुलाई से रोजाना सुनवाई का ऐलान कर सकती है. अयोध्या मामले में आपसी रजामंदी से बात बनती नज़र आ रही है या नहीं ये बात मध्यस्थता कमिटी सुप्रीम कोर्ट को बताएगी.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुआई वाली पांच जजों की संविधान पीठ ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस कलीफुल्ला की अध्यक्षता में मध्यस्थता कमेटी बनाकर इस मसले को बातचीत के ज़रिए आपसी सहमति से ही सुलझाने की पहल की थी.

पहले शुरुआत में कमेटी को दो महीने यानी 8 हफ्ते दिए गए. फिर ये अवधि अगले 13 हफ्तों यानी 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई. इसी बीच कोर्ट के गर्मी छुट्टी के बाद खुलते ही याचिकाकर्ता गोपाल सिंह विशारद ने कोर्ट से कहा कि समिति के नाम पर विवाद सुलझाने के आसार बेहद कम हैं क्योंकि इसमें तो सिर्फ समय बर्बाद हो रहा है. इसलिए कोर्ट कमेटी खत्म कर स्वयं सुनवाई कर इसे निपटाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »