मेट्रो में सफर के बाद ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ मोदी पहुंचे अक्षरधाम मंदिर, लगे-लगे मोदी-मोदी नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अचानक दिल्ली के मंडी मेट्रो स्टेशन पहुंच गए. यहां उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम मैल्कम टर्नबुल भी थे.

Advertisement
ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ मोदी ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ मोदी

विकास कुमार / पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 1:58 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अचानक दिल्ली के मंडी मेट्रो स्टेशन पहुंच गए. यहां उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम मैल्कम टर्नबुल भी थे. दोनों देशों के पीएम मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर कुछ वक्त बिताने के बाद मेट्रो पर सवार हो गए और अक्षरधाम पहुंच गए. सफर के दौरान दोनों पीएम आपस में बातचीत कर दिखे.

दी मेट्रो स्टेशन की जानकारी
मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर पीएम मोदी ऑस्ट्रेलियाई पीएम को मेट्रो स्टेशन, उसकी बनावट के बारे में जानकारी देते कैमरे में कैद हुए. पीएम के मेट्रो में सफर को देखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई.

Advertisement

अक्षरधाम मंदिर में पहुंचे दोनों पीएम
मंडी हाउस से 4 मेट्रो स्टेशन तक का सफर तय करने के बाद दोनों पीएम अक्षरधाम मंदिर पहुंचे, यहां दोनों साथ पूजा-पाठ करते नजर आए. उसके बाद दोनों बैट्री कार (गोल्फ कार्ट) सवार होकर अक्षरधाम मंदिर में दोनों घुमते दिखे. इस दौरान पीएम मोदी अक्षरधाम मंदिर के बारे में ऑस्ट्रेलियाई पीएम मैल्कम टर्नबुल को जानकारी देते हुए नजर आए. साथ में मंदिर के एक पंडित भी नजर आए.

धार्मिक और शांति के शानदार केंद्र अक्षरधाम में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल के साथ पहुंचे. अक्षरधाम प्रशासन को भी दोनों प्रधानमंत्रीयों के मंदिर आने की जानकारी अचानक ही मिली. आइए आपको अब अक्षरधाम मंदिर में दो देश के दो बड़े नेताओं की इस यात्रा की कहानी बताते हैं.

करीब 4 बजकर 30 मिनट के आसपास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टर्नबुल के साथ अक्षरधाम पहुंचे, विश्व राजनीति की इन दोनों दिग्गज हस्तियों का मंदिर के मयूर द्वार पर ही हार पहनाकर स्वागत किया गया. इसी द्वार पर मोदी और टर्नबुल को कलावा भी बांधा गया और तिलक किया गया.इसके बाद दोनों नेता धर्म और आध्यात्म की उस धरोहर को देखने के लिए निकल पड़े, जिसके एक झलक आपको दिव्यता के नए लोक में ले जाती है. कहा जाता है कि ये धर्म और आध्यात्मिका का वो केंद्र है, जहां आकर मन को शांति मिलती है.

Advertisement

पहली बार नहीं है मोदी का मेट्रो सफर
पहली बार नहीं है जब मोदी दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से सफर कर रहे हैं. फरीदाबाद रूट और एयरपोर्ट रूट पर मोदी मेट्रो में सफर कर चुके हैं.

पिछले साल पीएम मोदीने फ्रेंच प्रेसीडेंट फ्रांस्वा ओलांद के साथ भी मैट्रो में यात्रा की थी. उस वक्त पीएम मोदी ने दिल्ली से गुड़गांव तक की यात्रा मेट्रो में की थी.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल भारत दौरे पर हैं. इस दौरान इन दो नेताओं ने सोमवार को आतंकवाद से निपटने मंल सहयोग को बढ़ाने से जुड़े समझौते समेत कुल छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए. इस मौके पर आयोजित सयुंक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने टर्नबुल को दोनों देशों के संबंधों में सुधार क्लाने के लिए विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियन कैप्टन स्टीव स्मिथ की मिसाल दी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »