आज से 3 दिन की बंगाल यात्रा पर अमित शाह, कार्यक्रम को नहीं मिली थी मंजूरी

इसी यात्रा के दौरान कोलकाता में होने वाले अमित शाह के एक कार्यक्रम को मंजूरी नहीं मिली थी. जिसके बाद बीजेपी ने ममता सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया था.

Advertisement
अमित शाह (फाइल फोटो) अमित शाह (फाइल फोटो)

मोहित ग्रोवर

  • कोलकाता,
  • 11 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह सोमवार से तीन दिन की पश्चिम बंगाल यात्रा पर होंगे. शाह यहां पर पार्टी नेताओं, विधायकों समेत कई लोगों से मुलाकात करेंगे. गौरतलब है कि अमित शाह लगातार पूरे देश का दौरा कर रहे हैं, यह यात्रा भी उसी का एक हिस्सा है.

गौरतलब है कि इसी यात्रा के दौरान के एक कार्यक्रम को मंजूरी नहीं मिली थी. जिसके बाद बीजेपी ने ममता सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया था. बीजेपी की ओर से कहा गया था कि अमित शाह के कार्यक्रम के लिए कोलकाता में पार्टी ने कई स्थानों के लिए अप्लाई किया है, लेकिन जगह पक्की नहीं हो पाई है.

Advertisement

भागवत के कार्यक्रम को भी नहीं मिली थी मंजूरी

आपको बता दें कि 3 अक्टूबर को कोलकाता के प्रसिद्ध सरकारी स्वामित्व वाले सभागार महाजति सदन में एक इवेंट होना था, जिसमें मोहन भागवत भाषण देने वाले थे, लेकिन अधिकारियों ने इसकी बुकिंग को रद्द कर दिया. बंगाल के गवर्नर केसरी नाथ त्रिपाठी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »