बिहार के पूर्व राज्यपाल डीवाई पाटिल के बेटे ने मुंबई में खरीदी 100 करोड़ की प्रॉपर्टी

सिल्‍वरीन टेरस एक 23 मंजिला इमारत है, जहां से समंदर का नजारा दिखता है. यह शहर की सबसे महंगे प्रॉपर्टी वाले इलाकों में से एक है.

Advertisement
अजिंक्य पाटिल अजिंक्य पाटिल

स्‍वपनल सोनल

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 12:29 AM IST

बिहार के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता डीवाई पाटिल के बेटे अजिंक्‍य पाटिल मुंबई में करीब 100 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीद कर सुर्ख‍ियों में आ गए हैं. अजिंक्‍य ने वर्ली के सिल्वरीन टेरस बिल्डिंग में एक ट्रिपल डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट खरीदा है.

सिल्‍वरीन टेरस एक 23 मंजिला इमारत है, जहां से समंदर का नजारा दिखता है. यह शहर की सबसे महंगे प्रॉपर्टी वाले इलाकों में से एक है. अजिंक्‍य की इस डील को रीयल्‍टी सेक्‍टर से जुड़े लोग बता रहे हैं, क्‍योंकि यह ऐसे वक्‍त में हुई है जब महंगे घरों की खरीद-बिक्री का बाजार काफी सुस्‍त है.

Advertisement

रियल स्टेट फर्म के नाम से खरीदी प्रॉपर्टी
अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी को पाटिल के फर्म एआईपीएस रियल स्‍टेट के नाम पर खरीदा गया है. इससे संबंधित कागजात पर फर्म के डायरेक्‍टर्स में से एक राजेश रावरेन के दस्तखत हैं. अखबार ने सूत्र के हवाले से लिखा है, 'इस प्रॉपर्टी को करीब 95.4 करोड़ रुपये में खरीदा गया है और स्‍टैंप ड्यूटी करीब 4.7 करोड़ की है.'

पाटिल ने इस इमारत में जो प्रॉपर्टी खरीदी है, उसमें 21वीं मंजिल का कुछ हिस्‍सा और 22वीं और 23वीं मंजिल शामिल हैं. इस ट्रिपल डुप्‍लेक्‍स प्रॉपर्टी में एक बड़ा टेरस और एक पार्किंग शामिल है. पाटिल की कंपनी के प्रवक्‍ता दिलीप कवाद ने इस डील के बारे में पुष्टि की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »