व्हीलचेयर वाली बुजुर्ग महिला को एअर इंडिया ने रोका

न्यूयॉर्क जाने वाली एअर इंडिया की एक फ्लाइट में व्हीलचेयर वाली 70 साल की एक बुजुर्ग महिला को चढ़ने की इजाजत नहीं दी गई. क्रू मेंबर ने बुजुर्ग महिला के व्हील चेयर के साथ यात्रा करने को कथित तौर पर ‘ओवर बुकिंग’ बताया. ये फ्लाइट दिल्ली से मुंबई होते हुए न्यूयार्क जा रही थी.

Advertisement

अंजलि कर्मकार

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2016,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

न्यूयॉर्क जाने वाली एअर इंडिया की एक फ्लाइट में व्हीलचेयर वाली 70 साल की एक बुजुर्ग महिला को चढ़ने की इजाजत नहीं दी गई. क्रू मेंबर ने बुजुर्ग महिला के व्हील चेयर के साथ यात्रा करने को कथित तौर पर ‘ओवर बुकिंग’ बताया. ये फ्लाइट दिल्ली से मुंबई होते हुए न्यूयार्क जा रही थी.

बेटी ने ट्विटर पर दी जानकारी
इस घटना की जानकारी महिला की बेटी ने ट्विटर पर दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘ ने ओवर बुकिंग की वजह से जाने वाली उड़ान में मेरी मां को बैठने नहीं दिया. इसका नतीजा यह हुआ कि उस उड़ान के कुछ यात्रियों को शुक्रवार की उड़ान में भेजा गया.’

Advertisement

दूसरी फ्लाइट से महिला को न्यूयार्क भेजा गया
के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार की है. महिला को बाद में से भेजा गया. विमानन कंपनी ने इस बुजुर्ग महिला को उड़ान संख्या एआई 101 में बैठने की इजाजत नहीं देने की वजह मंगलवार को अपनी इसी उड़ान का रद्द होना बताया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »