आज निर्मलजीत सिंह किसी को याद नहीं, 6 महीने में अभिनंदन को भी भूल जाएंगे: विक्रम सिंह

पूर्व आर्मी चीफ बिक्रम सिंह ने कहा कि लोग बड़ी जल्दी देश के वीर जवानों को भूल जाते हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को हर दिन जवानों को याद करना चाहिए. जब हम जवानों को याद करते हैं तो सीमा पर तैनात वीरों का हौसला बढ़ता है. 

Advertisement
पूर्व आर्मी चीफ बिक्रम सिंह पूर्व आर्मी चीफ बिक्रम सिंह

अमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 8:25 PM IST

पूर्व आर्मी चीफ बिक्रम सिंह ने कहा कि लोग बड़ी जल्दी देश के वीर जवानों को भूल जाते हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को हर दिन जवानों को याद करना चाहिए. जब आप जवानों को याद करते हैं तो सीमा पर तैनात वीरों का हौसला बढ़ता है.

'आजतक' के खास कार्यक्रम 'सुरक्षा सभा' में बिक्रम सिंह ने कहा कि अभी वायुसेना के जांबाज अफसर अभिनंदन को सलाम किया जा रहा है, हर जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं. लेकिन 6 महीने बाद देश अभिनंदन को भूल जाएगा. ऐसा पहली बार नहीं होगा. उन्होंने सवाल पूछा कि क्या किसी को पता है कि आज की तारीख में फ्लाइंग अफसर निर्मल जीत सिंह सेखों का परिवार कहां है और किस हाल में है?

Advertisement

बिक्रम सिंह ने कहा कि 1971 में पाकिस्तान के विरूद्ध लड़ते हुए युद्ध में निर्मल सिंह शहीद हो गए थे, लेकिन आज उनकी कुर्बानी लोग भूल चुके हैं. उन्होंने कहा कि देशवासियों को हर दिन जवानों को याद करने की जरूरत है. अगर जिस दिन से देश के लोग वीर जवानों को हर दिन याद करने लगेंगे उस दिन देश की तस्वीर बदल जाएगी.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि आर्मी में 9 हजार पोस्ट खाली हैं, देश के लोग अपने बेटों को फौज में भेजने से रोक रहे हैं. इस सोच को बदलने की जरूरत है. हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि मां-बाप अपने बेटों को फौज में भर्ती के लिए भेजेंगे. देश सेवा सभी के लिए सर्वोपरि है.

पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई के संदर्भ में जनरल बिक्रम सिंह ने कहा कि सांप की पूंछ पर हमने पैर रख दिया है और अब उसके सिर को कुचलना है. एयर स्ट्राइक के बाद हमें इसे आगे लेकर जाना होगा. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मधुमक्खी के छत्ते में केवल पत्थर मार देने से नहीं होगा, उसे जड़ से उखाड़ना होगा. पाकिस्तान के साथ यही करना होगा आतंकवाद जड़ से खत्म होगा.

Advertisement

पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने कहा कि हमें पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई जारी रखनी होगी. पाकिस्तान कश्मीर में आतंक को तेजी से बढ़ाने की साजिश रच सकता है. इसके बाद पाकिस्तान कहना शुरू करेगा कि कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद की जगह हिज्बुल-मुजाहिद्दीन आतंक फैला रहा है. इसलिए हमें इनके घर में घुसकर मारना होगा. इनके ट्रेनिंग सेंटर तबाह करने होंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement