निलंबित आईएएस के घर में प्राथमिक विद्यालय शुरू

बिहार के निलंबित आईएएस अधिकारी शिवशंकर वर्मा के आलीशान तीन मंजिला मकान में नजारा बदल गया है. वहां अब अधिकारी की नाम की पट्टिका के स्थान पर प्राथमिक विद्यालय का बोर्ड लग गया है और बच्चों का कोलाहल सुनने को मिल रहा है.

Advertisement

भाषा

  • पटना,
  • 08 सितंबर 2011,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

बिहार के निलंबित आईएएस अधिकारी शिवशंकर वर्मा के आलीशान तीन मंजिला मकान में नजारा बदल गया है. वहां अब अधिकारी की नाम की पट्टिका के स्थान पर प्राथमिक विद्यालय का बोर्ड लग गया है और बच्चों का कोलाहल सुनने को मिल रहा है.

पटना उच्च न्यायालय से हरी झंडी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने बीते चार सितंबर को वर्मा के मकान को जब्त कर लिया था और राजकीय संपत्ति घोषित करने के बाद इसे मानव संसाधन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया.

Advertisement

आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में विशेष न्यायालय ने वर्मा के करीब डेढ़ करोड़ रुपये के मकान को जब्त करने का आदेश दिया था जिस पर पटना उच्च न्यायालय ने भी अपनी मुहर लगा दी थी.

विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष सीता देवी ने इस प्राथमिक विद्यालय का गुरुवार को उद्घाटन किया जिसमें पढ़ने वाले अधिकतर बच्चे दलित समुदाय के हैं.

पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी एम. दास ने बताया कि रुकनपुरा के झुग्गी झोपड़ियों वाले इलाके में चल रहे प्राथमिक स्कूल को जब्त मकान में स्थानांतरित कर दिया गया है.

उच्च न्यायालय की ओर से रास्ता साफ होने के बाद सरकार ने तेजी से कदम उठाते हुए जब्त मकान में स्कूल खोलने का काम पूरा किया. छह सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में जब्त मकान को मानव संसाधन विकास विभाग को नि:शुल्क और स्थायी हस्तातंरण कर दिया था.

Advertisement

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2010 में बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान कहा था कि भ्रष्ट अधिकारियों के मकान को जब्त कर उसमें सरकारी स्कूल खोले जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »