जयललिता के निधन के बाद 77 लोगों ने दी जान: AIADMK

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने दावा किया है कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत की खबर सुनने के बाद सदमे से 77 लोगों की मौत हो गई. इससे पहले जब उनको आय से अधिक संपत्ति के मामले में सजा होने पर जेल जाना पड़ा था, तब भी कथित तौर पर कई लोगों ने जान दे दी थी.

Advertisement
जे जयललिता के समर्थक सदमे में जे जयललिता के समर्थक सदमे में

सबा नाज़

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:08 AM IST

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने दावा किया है कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत की खबर सुनने के बाद सदमे से 77 लोगों की मौत हो गई. इससे पहले जब उनको आय से अधिक संपत्ति के मामले में सजा होने पर जेल जाना पड़ा था, तब भी कथित तौर पर कई लोगों ने जान दे दी थी.

Advertisement

अंग्रेजी अखबार 'द इकोनॉमिक टाइम्स' के अनुसार एआईएडीएमके की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि की बीमारी और मौत की खबर सुनने के बारे में जानने के बाद दुख और सदमे से 77 लोगों की मौत हो गई है. बता दें कि तमिलनाडु में जयललिता को उनके समर्थक भगवान की तरह पूजते हैं.

केन्द्रीय खुफिया एजेंसी ने अभी तक 30 लोगों के मरने और चार लोगों द्वारा का प्रयास करने की बात कही है. AIADMK ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में मरने वाले 77 लोगों की सूची भी जारी की है.

की पांच दिसंबर को मृत्यु के बाद कथित रूप से आत्मदाह का प्रयास करने वाले पार्टी पदाधिकारी तथा अपनी उंगलियां काट लेने वाले व्यक्ति को भी पार्टी ने 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है.

जयललिता को दिल का दौरा पड़ने के बाद फिर से अपोलो अस्पताल के सीसीयू में हार्ट असिस्ट डिवाइस पर रखा गया. जयललिता पिछले 74 दिनों से अपोलो अस्पताल में भर्ती थीं. जयललिता के स्वास्थ्य को लेकर अपोलो अस्पताल ने लंदन के डॉक्टर रिचर्ड से संपर्क किया था और दिल्ली के एम्स से डॉक्टरों की एक टीम भी इलाज के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल पहुंची थी. लेकिन अम्मा को बचाया नहीं जा सका.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement