हम मदद के लिए चिल्लाते रहे, कोई बचाने नहीं आया...कन्हैया लाल की हत्या के चश्मदीद का चौंकाने वाला दावा

राजकुमार शर्मा कन्हैया लाल की दुकान पर काम करते थे. वे हत्या के वक्त दुकान पर मौजूद थे. उन्होंने आजतक से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद बाइक से आए थे. उन्होंने 2611 नंबर की बाइक दुकान के सामने पार्क की थी.

Advertisement
कन्हैया लाल (बीच में) और आरोपी रियाज-गौस मोहम्मद (फाइल फोटो) कन्हैया लाल (बीच में) और आरोपी रियाज-गौस मोहम्मद (फाइल फोटो)

देव अंकुर

  • जयपुर,
  • 02 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST
  • राजकुमार शर्मा ने बताया कि 2611 नंबर की गाड़ी से आए थे आरोपी
  • शर्मा ने बताया कि वे बाहर से मदद मांगते रहे, लेकिन कोई बचाने नहीं आया

उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की बेरहमी से हत्या के मामले में चश्मदीद राजकुमार शर्मा ने चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. राजकुमार शर्मा कन्हैया लाल की दुकान में काम करते हैं. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद कपड़े सिलवाने के बहाने से दुकान में घुसे थे. लेकिन उन्होंने अचानक से हमला कर दिया. कन्हैया लाल मदद के लिए चिल्लाते रहे. लेकिन बाहर से कोई भी उनकी मदद के लिए नहीं आया. 

Advertisement

राजकुमार शर्मा ने आजतक से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद बाइक से आए थे. उन्होंने 2611 नंबर की बाइक दुकान के सामने पार्क की थी. जब दोनों आरोपी दुकान में घुसे तो कन्हैया लाल, इश्वर और मैं दुकान के अंदर थे. दोनों आरोपी दुकान में कपड़े सिलाने के बहाने दुकान में घुसे थे. 

राजकुमार शर्मा के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने अचानक से हमला कर दिया. हमने चिल्लाया, बाहर से मदद मांगी. लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया. उन्होंने बताया, मैंने एक हमलावर पर हमला किया. इश्वर ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन तभी एक आरोपी ने उनपर हमला कर दिया. इससे वे घायल हो गए. 
 
चश्मदीद ने कहा, हमारे बुलाने के बावजूद कोई भी बाहर से मदद के लिए नहीं आया. इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए. उन्होंने बताया कि कन्हैया लाल को लगातार धमकियां मिल रही थीं. उनकी फोटो को व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ मुस्लिमों ने डाल दिया था. 

Advertisement

राजकुमार शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले एक आदमी और बुर्का पहने महिला दुकान पर आए थे. उन्होंने उसे गंभीर परिणाम भुगतने, जान से मारने की धमकी दी थी. राजकुमार शर्मा ने कहा कि जो कुछ हुआ, उसके बाद उन्हें कहीं नौकरी नहीं मिलेगी. शर्मा ने बताया कि उन्हें कोई आर्थिक मदद भी नहीं मिली है. 

28 जून को हुई थी हत्या

उदयपुर में मंगलवार दोपहर दो युवकों मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने टेलर कन्हैयालाल की धारदार हथियार से हमला कर हत्या का दी थी. आरोपी कपड़े सिलवाने के बहाने दुकान पर आए थे. इसके बाद दोनों आरोपियों ने वीडियो शेयर कर कहा था कि उन्होंने इस्लाम के अपमान का बदला लेने के लिए कन्हैयालाल की हत्या की है. इतना ही नहीं आरोपियों ने पीएम मोदी को भी धमकी दी थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »